बेट व कंडी इलाकों में पीने वाले पानी की किल्लत दूर करने के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: संत सींचेवाल

by

राज्य सभा सदस्य ने 35 लाख रुपए की लागत से दसूहा के 9 गांवों को पीने वाले पानी के विशेष टैंकर करवाए मुहैया
विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने विधान सभा क्षेत्र का हाथ थामने के लिए संत सींचेवाल का किया धन्यवाद
दसूहा, (होशियारपुर), 07 नवंबर:
दसूहा के बेट इलाकों में बारिश के दौरान पीने वाले पानी की किल्लत को दूर करने के लिए आज राज्य सभा सदस्य व प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण की मौजूदगी में विधान सभा के 9 गांवों को करीब 35 लाख रुपए की लागत वाले पानी के टैंकर मुहैया करवाए। इस संबंधी बी.डी.पी.ओ कार्यालय दसूहा में करवाए गए एक प्रभावशाली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत सींचेवाल ने कहा कि बेट व कंडी क्षेत्र में अक्सर लोगों को पीने वाले पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है, जिसको दूर करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी कारण उनकी ओर से अपने एम.पी लैड फंड में से स्टील की बाडी वाले विशेष टैंकर तैयार करवा कर ऐसे गांवों को मुहैया करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह विधान सभा क्षेत्र के कंडी क्षेत्र की मांग अनुसार आने वाले दिनों में ऐसे 10 और टैंकर मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन इलाकों की अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार करते हुए जरुरी विकास कार्य करवाए जाएंगे। संत सींचेवाल ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से वातावरण व जन हितैषी कार्य बड़े स्तर पर शुरु किए गए हैं।
विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने इस मौके पर संत बलबीर सिंह सींचेवाल की ओर से दसूहा के लोगों का हाथ थामने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि संत सींचेवाल की ओर से आज विधान सभा क्षेत्र के गांव गालोवाल, झिंगड़ कलां, खेड़ा कोटली, जंडोर, छोडिय़ा, कल्लेवाल, नारायणगढ़, घोगरा व संसारपुर को पीने वाले पानी के विशेष टैंकर मुहैया करवाए गए हैं, जिससे क्षेत्र के इन गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले संत सींचेवाल की ओर से बेईं की सफाई करवा कर दसूहा विधान सभा क्षेत्र के बेट इलाके में सेम की मार झेल रहे 25 गांवों के लोगों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जल व वातावरण की संभाल के लिए संत सींचेवाल की देन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर जगमोहन सिंह घुम्मण, डी.एस.पी दसूहा हरकृष्ण सिंह, तहसीलदार मनबीर सिंह ढिल्लों, बी.डी.पी.ओ धनवंत सिंह रंधावा व इलाके के अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरमीत सिंह संधवालिया होंगे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस।

गुरमीत सिंह संधवालिया होंगे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस। Share     
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के खिलाफ आय से अधिक संपति मामले में आरोप तय

फरीदको : कांग्रेस नेता व फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के खिलाफ अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय ने आय से अधिक संपति मामले में आरोप तय कर दिए हैं। अब इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों का मार्च स्थगित – कल बैठक में होगी आगे की रणनीति पर चर्चा

शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों के जत्थे ने रविवार को दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खूनी खेल पत्नियों का : प्रेम में पति बना बाधा तो उतारा मौत के घाट

लुधियाना  : पंजाब के लुधियाना से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां दो अलग-अलग इलाकों में पत्नियों ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है. पहला मामला थाना...
Translate »
error: Content is protected !!