बेटियां समाज की सांझी धरोहर : सुजानपुर में भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह का शुभारंभ

by
सुजानपुर 19 जनवरी :  बेटियां मानवता की अमूल्य धरोहर हैं। सभ्य समाज की इस सांझी विरासत को सहेजना, उसे विकास के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करना तथा लैंगिक भेदभाव रहित विकासोन्मुखी सामाजिक व्यवहार परिवर्तन की नींव रखना प्रत्येक सभ्य नागरिक का नैतिक दायित्व है। सुजानपुर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने यह आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि साप्ताहिक गतिविधियों की शुरुआत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भावना के प्रति नागरिक प्रतिबद्धता की शपथ से शुरू की गई। सुजानपुर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, पंचायत घरों, आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम सभाओं और बीडीसी सुजानपुर की बैठक में यह शपथ ली गई। इसके बाद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जनसमर्थन के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की गई।
कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि सुजानपुर खंड की 16 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया जिसमें बाल लिंगानुपात, बालिकाओं के लिए विशेष कौशल विकास योजनाओं की संभावनाओं पर विचार किया गया।
उन्हांेने बताया कि 20 जनवरी को घर-घर जाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित स्टीकर्स चिपकाए जाएंगे तथा लोगों से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की अपील की जाएगी। इसके अतिरिक्त शेष 7 पंचायतों में भी विशेष सभाओं का आयोजन किया जाएगा। 21 जनवरी को साइकिल रैलियों का आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को विद्यालयों में नारा लेखन, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा बेटियों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में भागीदारी को बढ़ाने की संभावना पर मंथन किया जाएगा। 23 जनवरी को पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा तथा बेटियों के विधिक अधिकारों और बाल विवाह की पूर्ण समाप्ति हेतु स्थानीय सामाजिक और धार्मिक नेताओं के साथ चर्चा होगी। सप्ताह के अंतिम दिन 24 जनवरी को स्थानीय मीडिया में क्षेत्र की अग्रणी चैंपियन बेटियों की कहानियां प्रचारित की जाएंगी तथा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जनसाधारण से इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

28 जनवरी को होगा तुझार में लाला वाले पीर का मेला

मेले में कुश्ती दंगल में नामी पहलवान लेंगे भाग पट्टा मेहलोग, 26 जनवरी : मेहलोग क्षेत्र में वैसे तो वर्ष भर बहुत से मेले आयोजित होते है परंतु ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव तुझार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस में यात्रा कर जानी लोगों की समस्याएं करीब 5 किलोमीटर के सफर में यात्रियों से किया संवाद

ऊना : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ के पिपलू के साथ लगते जटेहड़ी में बस में यात्रा कर लोगों की समस्याएं जानी। करीब 5 किलोमीटर की यात्रा बस द्वारा कर उन्होंनें लोगों से सीधा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाल किले के पास धमाके की कड़ी सुलझी, श्रीनगर के डॉक्टरों और कट्टरपंथियों का खतरनाक प्लान आया सामने

नई दिल्ली :  जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल का पता चला है जिसे ‘सफेदपोश’ (व्हाइट-कॉलर) लोग चला रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि कुछ डॉक्टरों कट्टरपंथी उपदेशकों ने मिलकर ‘अंसार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता के भाजपा पर विशवास का सबूत : खन्ना 

मोदी की कल्याणकारी नीतियों के चलते देशवासियों की पहली पसंद है भाजपा होशियारपुर 9 अक्टूबर () भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर...
Translate »
error: Content is protected !!