बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन

by

एएम नाथ। मंडी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में वर्ष 2025 के दौरान डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव (देई) के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों, अभियानों और नवाचारों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का आज मंडी में उपायुक्त अपूर्व देवगन द्वारा औपचारिक रूप से विमोचन किया गया। इस प्रकाशन में बालिकाओं के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को समग्र रूप से संकलित किया गया है।

विमोचन अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक जिले में बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए निरंतर प्रयासों, नवाचारों और उपलब्धियों का सजीव दस्तावेज है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, खेलकूद तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित गतिविधियों को चित्रों और संक्षिप्त विवरणों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की स्पष्ट झलक मिलती है।
उन्होंने बताया कि डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व गुणों का विकास करना है, ताकि वे समाज में सशक्त और सम्मानजनक भूमिका निभा सकें। यह पहल न केवल बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, बल्कि समाज में लैंगिक समानता के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है।
उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि यह कॉफी टेबल बुक भविष्य की योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी तथा अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ. मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरीश तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अजय बदरेल उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका और राज्य की प्रगति और राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं किया – राजीव बिंदल

सोलन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को सोलन के कंडाघाट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया।   इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान : मुझे शौक्ड लगा क्या उनका मुझे गिरफ्तार करने का मकसद दिल्ली को ठप्प करना था : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। अपने पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली को नया सीएम भी मिल गया है। इसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई,4869 वाहनों पर पुलिस का शिकंजा

मॉडिफाइड बाइक और फर्जी नंबर प्लेट वालों की शामत। पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ / जयपुर । सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने राज्यव्यापी...
Translate »
error: Content is protected !!