बेटे पर नशे की लत हावी, मां ने मांगी खुदकुशी करने की इजाजत

by

लुधियाना : पंजाब के युवाओं में नशों की लत इस कद्र हावी हो चुकी है कि वह नशा पूर्ति के लिए चोरियों के अलावा घरवालों के साथ मारपीट करने लगे हैं। अपने बेटे की नशे की लत से परेशान हुई एक मां ने विधायक अशोक पराशर पप्पी के समक्ष खुदकुशी करने की इजाजत मांगी है।
महिला का कहना है कि उसका पुत्र पिछले चार सालों से नशा कर रहा है और यहां तक कि नशा पूर्ति के लिए वह घर का सामान चोरी करने लगा है और पैसे न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।
लुधियाना के गुरमेल नगर जस्सियां रोड में रहती उक्त महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसके दो पुत्र हैं। जिनमें से एक पुत्र मेहनत मजदूरी करता है तथा दूसरा छोटा बेटा 18 साल का है और नशों का आदी हो गया है। महिला ने बताया कि जिस नशे वाले टीके का उनका पुत्र सेवन करता है वह उक्त एरिया सलेम टाबरी व जस्सियां में आसानी से मिल रहा है। उक्त महिला पहले भी विधायक अशोक पराशर पप्पी से मदद की गुहार लगा चुकी है।
विधायक अशोक पराशर पप्पी कहते हैं कि पिछले सरकारों ने नशे पर बिल्कुल भी काम नहीं किया है तथा यही कारण है कि अब नशे ने अपने पैर इतने पसार लिए हैं कि घरों के घर बर्बाद हो रहे हैं। उनके पास रोजाना कोई न कोई महिला फरियाद लेकर आती है कि उनके बेटे का इलाज करवाया जाए। उन्होंने उक्त महिला को भरोसा दिलाया कि वह उनके पुत्र का अवश्य इलाज करवाएंगे ताकि वह नशों को त्याग कर मुख्य धारा में शामिल हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब बॉर्डर बंद करने और गुजरात का खुला रहने का कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने उठाया मुद्दा

जालंधर  । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक परगट...
article-image
पंजाब

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बढ़ा छात्रों पर अकादमिक बोझ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के कार्यान्वयन के साथ ही छात्रों पर अकादमिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस नीति का उद्देश्य समग्र और बहुविषयक शिक्षा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में चक्का जाम -संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने किया

गढ़शंकर,  13 अक्तूबर:  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गढ़शंकर में आज विभिन्न संगठनों ने किसानों की मांगों को लेकर गढ़शंकर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर धरना देकर चक्का जाम किया। इस मौके पर  विभिन्न किसान...
article-image
पंजाब

सरकार आपके द्वार : लोक शिकायत निवारण शिविर के दौरान विधायक डाॅ. रवजोत सिंह और डीसी ने लोगों की शिकायतें सुनीं

– भूंगा ब्लॉक के कपाहट गांव में विभिन्न गांवों के लोगों की शिकायतों का समाधान किया गया, कैंप के दौरान समूह विभागों के अधिकारी मौजूद रहे होशियारपुर :मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देश पर...
Translate »
error: Content is protected !!