बेदोली क़ृषि सहकारी सभा (ऊना) में करीब पांच करोड़ का गवन : सोसाइटी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज़

by

एएम नाथ। ऊना :  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गाँव बेदोली में कृषि सहकारी सभा में 5 करोड रुपए के गबन का मामला सामने आया है। यह मामला उस समय पकड़ में आया जब ऑडिट टीम ने जांच के दौरान वित्तीय गड़बड़ियां पकड़ी। फिलहाल निलंबित सोसाइटी सचिव के खिलाफ अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एडिशनल एसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया की स्वर्ण चन्द अध्यक्ष बदोली को-आपरेटिव ऐग्रीकल्चर सर्विस सोसाईटी लिमिटड गांव व डा. वदोली तहसील व जिला ऊना की शिकायत पर श्री विपन कुमार पुत्र श्री कृष्ण मुरारी वासी गांव व डा. वदोली तहसील व जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज़ हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दर्ज़ करवाया कि सहायक पंजीयक सहकारी सभाएँ ऊना व प्रबन्धक कमेटी द्वारा करवाए गये विशेष आडिट व वर्ष 2022 से 2024 के वार्षिक आडिट के अंकेक्षण द्वारा प्रस्तुत किये गए। अवशेष पत्र के मध्यनजर सभा के कार्यकलापों में गम्भीर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई। उपरोक्त वर्षों के अंकेक्षण के उपरान्त यह पाया गया कि निलंबित सचिव श्री विपन कुमार दि बदोली कृषि सेवा सहकारी सभा समिति बदोली सचिव के पद पर रहते हुये वर्ष 2000 से 08.08.2024 तक जाली दस्तावेज तैयार करके कुल 4,84,52,730.69 रूपये का गवन किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज़ कर रिकॉड क़ो कब्ज़े में जल्द लेकर जांच शुरू किये जाने की जानकरी दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली हो रहा तैयार नशे के विरूद्ध महा अभियान के लिए : 27 जून को राज्यपाल हरोली से कांगड़ तक साढ़े तीन कि.मी. लंबी ब्रिस्क वॉक को दिखाएंगे हरी झंडी

ऊना, 25 जून-प्रदेश में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए 27 जून को ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र से महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस महाअभियान के माध्यम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मजदूरी न मिलने पर मजदूरों संग धरने पर बैठे जिला परिषद सदस्य मनोज : विधानसभा अध्यक्ष ने उपायुक्त को दिए पेमेंट करवाने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की मुलाकात एएम नाथ। चम्बा :.उपायुक्त कार्यालय के बाहर सोमवार को मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान न करने की मांग को लेकर विकास खण्ड अधिकारी मैहला...
article-image
पंजाब

विदेश में रह रही बहन को ब्लैकमेल करने के आरोप में नवाब खान की हत्या…..3 आरोपी गिरफ्तार

फोटो-वीडियो के जरिए छह महीने से धमकाने का आरोप; स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के बाद चाकू से किए वार, ड्रेन में फेंका शव पटियाला, 25 अक्टूबर। विदेश में रह रही अपनी बहन को कथित...
article-image
पंजाब

प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की कार्यशैली पर सवाल : सुखजिंदर रंधावा ने उठाए

चंडीगढ़  :  पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी असंतोष अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!