*बेहतरीन कार्य करने वाले तहसीलदारों को डीसी ने दिया सम्मान*

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 04 मई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने तहसीलदार देहरा कर्मचंद कालिया, तहसीलदार नगरोटा अशोक कुमार तथा तहसीलदार नुरपुर राधिका सैणी को बेहतरीन राजस्व सेवाओं के लिए धर्मशाला में राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि तहसीलदार देहरा, नगरोटा तथा नुरपुर ने कार्यकाल के दौरान भू इंतकाल, लैंड पार्टिशन तथा राजस्व इंद्राज को दुरूस्त करने में बेहतरीन कार्य किया है इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा भू संबंधी मामलों के निपटारे के निर्धारित लक्ष्यों को पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मान दिया गया है।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारियों की प्रगति की रिपोर्ट की नियमित तौर पर समीक्षा की जा रही है तथा बेहतरीन कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है ताकि राजस्व संबंधी कार्यों के त्वरित निपटान के लिए सभी अधिकारी प्रेरित हो सकें। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राजस्व विभाग आम जनमानस के साथ जुड़ा है तथा सभी अधिकारियों को राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतरीन सेवाएं मिल सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी के टप्पर गांव में सड़क हादसा, पंचायत सचिव मनोज अत्री की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। डलहौज़ी : पुलिस थाना डलहौज़ी के अंतर्गत आने वाले टप्पर गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पंचायत सचिव मनोज अत्री की मौके पर ही मौत हो गई। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगठन सृजन अभियान के तहत कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी … जिला अध्यक्षों को दिया प्रशिक्षण

एएम नाथ। कुरुक्षेत्र : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार, 21 जनवरी को हरियाणा दौरे पर कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां पंजाबी धर्मशाला में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव जिहाद : खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली -पीड़िता गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ।  नालागढ़  :  जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में दर्दनाक कार हादसा : तीन की मौत, दो घायल

चंबा : चुराह उपमंडल में दर्दनाक कार दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। बैरागढ़-देवीकोठी टेपा मार्ग पर टेपा नाला के पास हुई इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही...
Translate »
error: Content is protected !!