बैंक व विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर की चर्चा : पट्टा मेहलोग में बैंकर्स समिति की बैठक

by

पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पट्टा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूको बैंक की लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तमन्ना मोदगिल ने की।
बैठक के दौरान बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, ऋण वितरण तथा सरकार प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आम जनता तक बैंकिंग सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं विभिन्न विभागों एवं बैंकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में पट्टा ब्लॉक के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 वर्षीय टोडरी देवी ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

एएम नाथ : मंडी :  पंचायत राज चुनाव–2026 में ग्राम पंचायत पोंटा के वार्ड नंबर 2 की 100 वर्षीय टोडरी देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी मजबूत आस्था दिखाई।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ड्रग माफिया से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्यों को अधिक अधिकार देने की आवश्यकता: मुख्यमंत्री

ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने वर्चुअली भाग लिया शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की...
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन प्रभावित परिवारों का जाना उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कुशलक्षेम : समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

चंबा, 27 जुलाई ;  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज चंबा शहर के कश्मीरी मोहल्ला से भूस्खलन प्रभावित पांच परिवारों के सदस्यों के साथ जनजातीय सराय भवन में भेंट करके उनका कुशलक्षेम जाना। उपायुक्त ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 साल का बच्चा बंदूक के छर्रे लगने से घायल : वारदात के समय बच्चे के साथ उसका दादा था

घुमारवीं : भराड़ी थाना के तहत हरितल्यांगर (जोहड़ी) गांव में पांच साल का बच्चा बंदूक के छर्रे लगने से घायल हो गया। मासूम को गंभीर हालत में आईजीएमसी दाखिल है। वारदात के समय बच्चे...
Translate »
error: Content is protected !!