बैग खोलते ही शिक्षक के छूटे पसीने : स्कूल में एयरगन लेकर पहुंचा छात्र

by

पंजाब। स्कूल एक मंदिर की तरह होता है ये बात तो आप सभी ने सुनी होगी, लेकिन जब इस जगह पर ही अपराध पनपने लगे तो फिर क्या होगा? एक ताजा मामला हाल ही में पंजाब के जटाना गांव के हाई स्कूल से जुड़ा सामने आया है।

स्कूल में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई हैरान है। स्कूल में एक छात्र के बैग में से किताबे नहीं बल्कि एयरगन मिली। शिक्षकों ने जब इस बारे में छात्रों से पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि पास के एक गांव फरोर का रहने वाला उसका दोस्त एयरगन यूपी से खरीदकर लेकर आया था। बिना देरी करें शिक्षक ने इसको लेकर कदम उठाया।

इस मामले में सबसे पहले स्कूल प्रभारी दविंदर कौर को फोन किया गया लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। ऐसे में गांवों के मोहतवारों को स्कूल बुलाया गया और पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह से इस बारे में बात की गई। सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि छात्र ने एयरगन के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पहले शेयर की हुई थी। इस खबर के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला तो चारों तरफ हंगामा सा मच गया।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

ऐसा पहला मामला नहीं जब स्कूल के छात्र के बैग में से ऐसी कोई खतरनाक चीज मिली हो। इससे पहले मोहाली के डेराबस्सी में नौंवी का छात्र बंदूक लेकर स्कूल पहुंचा था। जब इस मामले में जांच की गई तो पता चला कि वो पिस्तौल नकली थी। ये मामला पुलिस तक पहुंच गया था।

क्या बदला जाएगा स्कूल का टाइम?

वहीं, पंजाब में भी धुंध और प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हुए शिक्षकों ने प्रशासन से स्कूल के समय को बदलने की मांग की है। पंजाब में प्रदूषण के चलते बच्चे से लेकर बड़े लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में पंजाब में स्कूल को बंद कर दिया जाता है तो इससे बच्चों को काफी राहत हासिल हो सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 पेटी शराब रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 10 जनवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध घर में 4 पेटी शराब रखने के आरोप में 61-1-14 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर है जबकि आरोपी फरार होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख की सरकार युवाओं को दिलाएगी घर द्वार रोजगार: बाली

चरणबद्व तरीके से राज्य में आयोजित किए जाएंगे रोजगार मेले, नगरोटा में दो दिवसीय रोजगार मेले का हुआ आगाज धर्मशाला, 25 जुलाई। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार कृतसंकल्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्मार्ट सिटी, स्वस्थ नागरिक के तहत आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर : धर्मशाला के प्रत्येक वार्ड में लोगों के स्वास्थ्य की होगी जांच*

एएम नाथ। धर्मशाला, 24 जुलाई। स्वस्थ नागरिक सुंदर सिटी अभियान के तहत धर्मशाला के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य शिविरों की आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एमसी के कमीशनर जफर इकबाल ने बताया...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री के आश्वासनो से त्रस्त टीचर्स जलंधर उपचुनाव में करेंगे सरकार का विरोध : डीटीएफ

रेगुलराइजेशन, पदोन्नति, तबादले व भत्तों की बहाली को लेकर रैली 30 अप्रैल को गढ़शंकर : टीचर्स की विभिन्न मांगों को लेकर ओल्ड टीचर्स, शिक्षा प्रोवाइडर, वालंटियर्स की रेगुलराइजेशन, 180इटीटी टीचर्स के लिए पंजाब वेतन...
Translate »
error: Content is protected !!