बॉय स्कूल, सिविल अस्पताल व जैजों रोड़ परशरारती तत्वों ने लिखे देशविरोधी नारे, बॉय स्कूल माहिलपुर थाने के सामने

by

माहिलपुर – सिविल अस्पताल माहिलपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के व जैजों रोड पर शरारती तत्वों द्वारा दीवारों पर लाल रंग से लिखे देशविरोधी नारे लिखने की सूचना मिलते माहिलपुर पुलिस को हाथों पैरो की पै गई। एसएचओ माहिलपुर ने पुलिस कर्मियों से इन नारों पर पेंट पोत कर मिटा दिया गया।
सिविल अस्पताल माहिलपुर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल व जैजों रोड पर दुकानदार व लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि अस्पताल, स्कूल व दुकानों की दीवारों पर किन्ही शरारती तत्वों द्वारा लाल रंग से खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे। यह बात शहर में आग की तरह फैल गई और लोग इन नारे को देखने के लिए आने लगे। इस बात की जानकारी थाना माहिलपुर एसएचओ सतविंदर सिंह धालीवाल को लगी तो उन्होंने पुलिस कर्मियों को साथ लेकर लिखे हुए नारो पर पेंट पोत कर मिटा दिया। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व शांतमय माहौल तनावपूर्ण बनाना चाहते हैं।
गौरतलब है कि विदेशों में बैठे यह रेडकिल समूह के लोग सोशिल मीडिया पर पंजाब के युवा वर्ग को ऐसे सपने दिखाकर अपने मंसूबों को अमल में लाना चाहते हैं और कुछ हद तक युवा वर्ग इन लोगो की बातों में आकर सोशिल मीडिया पर इन्हें फॉलो भी कर रहे है फेसबुक पर बने ‘2020 रैफरैडम सम्पूर्ण आज़ादी’ के पेज को फ़ॉलो करने वाले हजारों युवक है।
माहिलपुर के पहाड़ी इलाकों के गांवों रामपुर, झंझोवाल, भुलेवाल, गोहगड़ो समेत कई गांवों में सितंबर 2017 में अमेरिका में बने खालिस्तान पक्ष समूह एस जे एफ़ द्वारा दिए गए नारे रैफरैडम 2020 आजादी ही हल’ के खालिस्तानी नारे लिखे थे वही इन गांवों के लोगों के चेहरों पर दहशत फैल गई थी। जब खुफिया विभाग के अधिकारियों ने दीवारों पर लिखे देशविरोधी नारों को देख तो इसकी सूचना तृन्त उच्च पुलिस अधिकारियों को दी ।जबकि पुलिस अधिकारी इन नारो को शरारती तत्वों की शरारत मानकर चल रही हैं। सितंबर 2020 को माहिलपुर सहित कई गांवों में ऐसे नारे लिखे गए थे और नवंबर 2020 को कोटफातुही में भी ऐसे नारे लिखे गए थे लेकिन इन लोगों को पकड़ पाने में पुलिस नाकाम रही है जिसके चलते शरारती तत्वों के हौंसले बुलंद हैं वह जब जी चाहे कहीं भी देशविरोधीनारे लिखकर रफूचक्कर हो जाते हैं और खुफिया एजेंसियां इन लोगों को चिन्हित करने में नाकाम हो रही है।

माहिलपुर मे शरारती तत्वों द्वारा लिखे देशविरोधी नारे।
इन नारो पर पुलिस कर्मी पेंट पोतते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैंचुरी प्लाईवुड ने सौंदर्यीकरण के लिए दिया करीब 50 लाख का सहयोग : होशियारपुर के सौंदर्यीकरण में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमीः ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने शहीद भगत सिंह चौक से फूड स्ट्रीट की सुंदरता को निखारने संबंधी कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 13 मार्च :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया ने 15 भारतीयों को धक्के मारकर निकाला, चार्टर्ड फ्लाइट से भेजा…पढ़िए क्या था इनका गुनाह?

नई दिल्ली : गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया। ये सभी लोग एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इनमें से...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप का आयोजित  

गढ़शंकर : स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में आज साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। सुबह 11...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के ट्रेनी करेगे भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड (बीबीएमबी) में अप्रिंटिंसशिप

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ से अपना आईटीआई कोर्स पास कर चुके ट्रेनियों को मिलेगा अब बीबीएमबी नंगल में अप्रिंटिंसशिप करने...
Translate »
error: Content is protected !!