बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित, जल्द होगा शिलान्यास,नगरोटा विस क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से बनेंगे चिल्ड्रन पार्क: बाली

by
नगरोटा , 27 जुलाई :  पर्यटन निगम के अध्यक्ष, केबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से चिल्ड्रन पार्क निर्मित किए जाएंगे ताकि बच्चों को खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। बाल मेले के समापन अवसर पर आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित कर ली गई है, भवन निर्माण के लिए शीघ्र ही शिलान्यास करवाया जाएगा ताकि बच्चों को पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के बलधर में आईटीआई का निर्माण कार्य भी शीघ्र आरंभ करवाया जाएगा। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा लोगो से जो वायदे किए गए हैं उनको पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने सबसे पहले युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तथा रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष आरंभ किया था उनकी प्रेरणा से गत वर्ष रोजगार संघर्ष यात्रा का श्रीगणेश किया गया था तथा उसी दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प भी लिया था। इस अवसर पर सीपीएस किशोरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होेंने कहा कि स्व जीएस बाली हमेशा आम जनमानस की समस्याओं को निपटाने के लिए तत्पर रहते थे और एक कर्मयोग के रूप में जीवन पर्यंत कार्य करते रहे। इस अवसर पर पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने भी स्व जीएस बाली को श्रदांजलि अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद किया। इस अवसर पर विधायक राजेश धर्माणी, पूर्व विधायक निश्चल राठौर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, डा पुष्पिंद्र वर्मा, कृषि विवि के वीसी, एडीसी सौरभ जस्सल, एसडीएम मुनीष कुमार सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खडूर साहिब सीट से सांसद बने अमृतपाल सिंह को झटका : अमृतपाल सिंह पर एनएसए एक साल के लिए बढ़ा , असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद

चंडीगढ़ : पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद बने अमृतपाल सिंह को झटका लगा है। उनकी एनएसए की अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी ने किया जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों का दौरा

एएम नाथ। चम्बा  :   परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की तैयारीयों के लिए स्कूलों में आयोजित की जा रही परख गतिविधियों की प्रगति की निगरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजभवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राजभवन, शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित  किया गया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप प्रधान से प्रधान पद तक का सफर तय करने निकले मोहर सिंह ठाकुर : दस साल के अनुभव के साथ प्रधान पद के लिए ठोकी ताल

पिछले दस वर्षों से उप प्रधान के रूप में कर रहे हैं जनता की सेवा, ग्रामीण विकास और जनसेवा को बनाया चुनावी मुद्दा तीर्थन घाटी गुशैनी, बंजार (परस राम भारती) : जिला कुल्लू के उपमंडल...
Translate »
error: Content is protected !!