ब्यास नदी के किनारे लोग 30 जून व पहली जुलाई को न जाएं : बरसात के मौसम के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध पूरे: एसडीएम ओमकांत ठाकुर

by
एएम नाथ। मंडी, 27 जून। एसडीएम मंडी सदर ओमकांत ठाकुर ने बताया कि लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा डैम में जमा सिल्ट को निकालने के लिए 30 जून सुबह 6 बजे से पहली जुलाई सुबह 6 बजे तक डैम के सभी गेट खोले जा रहे हैं, जिस कारण ब्यास नदी में मंडी की ओर पानी अधिक मात्रा में आने की संभावना है । इसके दृष्टिगत उन्होंने लोगों व पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे इस अवधि के दौरान ब्यास नदी के किनारे न जाएं और न ही अपने पशुओं को छोड़े। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वह इस बारे अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि किसी तरह का जान व माल का नुकसान न हो।
उन्होंने बताया कि आगामी बरसात के मौसम के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं तथा सभी लाईन डिपार्टमेंट को लोगों की सहायता के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला बनेगा माॅडल स्कूल: सुधीर शर्मा

विधायक ने वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए टैब्स धर्मशाला, 10 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव की बेटियां, महिलाएं बन रहीं उद्यमी: हिम इरा शॉप से आत्मनिर्भरता और संस्कृति का नया अध्याय

एएम नाथ। चुराग  : मंडी जिले की चुराग विकास खंड की ग्राम पंचायत सवा माहू के अंतर्गत दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग मंदिर के श्री चरणों में गाँव की महिलाओं द्वारा दो वर्ष पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 नवंबर तक हर हाल में पूरे हों आदर्श ग्राम योजना के कार्य : डीसी अमरजीत सिंह ने संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में चयनित जिला के पांचों...
Translate »
error: Content is protected !!