ब्यूटी पार्लर से नवविवाहिता लापता, 4 माह पहले शादी हुई : पति छोड़ कर गया था ब्यूटी सैलून पर

by

लुधियाना :  लुधियाना  थाना दरेसी की पुलिस ने विवाहिता के पति की शिकायत पर एक व्यक्ति पर मामला भी दर्ज किया है। पत्नी को ब्यूटी सैलून में मेकअप करवाने के लिए पति लेकर आया था। उसे छोड़कर जब वह 2 घंटे बाद वापस लेने गया तो महिला वहां नहीं थी। उसी काफी तलाश की लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। रहस्यमय ढंग से महिला के लापता होने के कारण उसके पति ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने BNS की धारा 127(6)के तहत मामला दर्ज किया है।

   पुलिस को जानकारी देते हुए छावनी मोहल्ले के रहने वाले रुपिंदर सिंह ने बताया कि वह पत्नी सुखसिमरन कौर (उम्र करीब 21 वर्ष) 24 जनवरी को शाम करीब 4:15 बजे मेकअप करवाने के लिए गली नंबर 9 स्थित ड्रीम सैलून, न्यू शिवपुरी में छोड़ कर आया था। करीब दो घंटे बाद जब वह उसे लेने पहुंचा तो वह वहां मौजूद नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे शक है कि रीतिक उरी नाम का शख्स जो मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला उसे अपने साथ ले गया है। रीतिक यहां लुधियाना में नजदीक ग्रीन लेंड स्कूल सैक्टर 32 में रहता है। उसने उसकी पत्नी को अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए कहीं छुपाकर रखा हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनकाउंटर के विरोध में रणजीत के परिजनों ने बिभिन्न संगठनो के साथ बब्बरी बाइपास पर दिया धरना : पोस्टमार्टम से साफ किया इंकार

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में थाना दोरांगला के आदियां पोस्ट पर एएसआई गुरनाम सिंह और होम गार्ड जवान अशोक कुमार की शहादत के मामले में गिरफ्तार आरोपितों में से एक रणजीत सिंह की...
article-image
पंजाब

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं ने विश्व शांति, एकता व अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 25 नवंबर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित पर आज शहर में बहुत ही उत्साह व श्रद्धाभाव से नगर कीर्तन निकाला गया। पांच प्यारो के नेतृत्व में नगर कीर्तन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश को दिल्ली में दी गई अंतिम विदाई

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा आखिर दुनिया को अलविदा कह गए। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी निवासी हरीश ने मंगलवार शाम को अंतिम सांस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोदी, अमित शाह व बृजभूषण शरण के पुतले फूंके : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए शहर में मार्च निकालकर बृजभूषण को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर गढ़शंकर की संघर्षत किसान यूनियनों कीर्ति किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा, जमरूरी किसान सभा, डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन, डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, जनवादी स्त्री...
Translate »
error: Content is protected !!