ब्रिटेन(UK) की नागरिकता लेने के लिए आवेदन किया हुआ था : अमृतपाल ने पत्नी किरणदीप कौर के आधार पर ही नागरिकता मांगी

by

लुधियाना : अमृतपाल सिंह ने यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन की नागरिकता लेने के लिए आवेदन किया हुआ है। अमृतपाल ने फरवरी महीने में आवेदन किया था। अमृतपाल किरणदीप कौर के साथ शादी करने के बाद युवाओं को पंजाब में रहने का पाठ पढ़ाया करता था। मगर अब खुफिया रिपोर्ट्स में खुलासा हो रहा है कि अमृतपाल ने पत्नी किरणदीप कौर के आधार पर ही नागरिकता मांगी। किरणदीप कौर ब्रिटेन की नागरिक हैं।
हालांकि यह आवेदन अभी ब्रिटेन अधिकारियों के पास लंबित है। उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। कागजों में अमृतपाल को समाज सेवी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। अमृतपाल सिंह धर्म की आड़ में गलत मंसूबों पर काम कर रहा था। अधिकारिक खुफिया सूत्रों मुताबिक अमृतपाल सिंह स्थानीय अधिकारियों और नागरिक समाज के माध्यम से उसके ऊपर बनाए गए माहौल को वह समझ चुका था। इसी वजह से वो देश छोड़कर ब्रिटेन में रहने का प्लान बना रहा था। अधिकारियों का यह भी कहना है कि नशे के तस्कर और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की वित्तीय मदद करते थे। इसके अलावा आईएसआई द्वारा उसे हथियारों, गोला-बारूद की मदद की जा रही थी। समाज में खुद को समाज सेवक और नशा मुक्ति केन्द्र का संचालन कर फंडिग की जा रही थी।
नशा मुक्ति केन्द्र का होता इस्तेमाल हथियार जमा करने के लिए :
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नशामुक्ति केंद्र वारिस पंजाब दे संगठन की तरफ से संचालित किया जाता था। इन नशा केन्द्रों में असल रूप से हथियार जमा किए जाते थे। इन नशामुक्ति केंद्रों पर कोई डॉक्टर नहीं रखे जाते थे, बल्कि कम गुणवत्ता वाले सस्ते एंटीडॉट्स दिए जाते थे। जिससे उनको नशीले पदार्थों पर निर्भर रहना पड़ता था। इन केंद्रों पर अमृतपाल के फरमान का पालन किया जाता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े

गढ़शंकर :  गढ़शंकर बंगा रोड पर डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े। गढ़शंकर पुलिस ने ढिल्लों डेरी डिलीवरी लिमिटेड  के ब्रांच...
article-image
पंजाब

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नेक्स्टजेन डाइस पोर्टल को लेकर विभागाध्यक्षों को ट्रेनिंग

21 अक्टूबर तक स्टाफ का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने की अपील होशियारपुर, 5 अक्तूबर : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) द्वारा तैयार किए गए नेक्स्टजेन डाइस वेब पोर्टल के...
article-image
पंजाब

पंजाब के 300 से ज्यादा डेरों में पुलिस दुआरा सर्च ऑपरेशन : अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत की तलाश करो लेकिन हथियार का इस्तेमाल न करें

जालंधर : वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह 14 वें दिन भी पुलिस की ग्रिफ्त से बाहर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल के धार्मिक स्थलों में छुपने का इनपुट मिला है और...
article-image
पंजाब

विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया : बेघर हुए लतीफपुरा के लोगों और किसानों ने बस्ती दानिशमंदा में

जालंधर : 9 दिसंबर 2022, से बेघर हुए लतीफपुरा के लोगों की सरकार से आस टूट रही है। शनिवार को लतीफपुरा मुड़ बसेवा कमेटी बस्ती दानिशमंदा में टेंट लगाकर और कई दिनों का राशन...
Translate »
error: Content is protected !!