भगवंत मान ने तरनतारन में रोड शो कर ‘आप’ उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

by

तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में रविवार को रोड शो का नेतृत्व किया।

आप’ के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह उपचुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने का नहीं, बल्कि “तरनतारन के भविष्य के लिए फैसला करने का मौका है।”

मान ने कहा, “हमारी सरकार ने पंजाब की राजनीति की दिशा बदल दी है। झूठे वादों और परिवारवाद का दौर खत्म हो चुका है। आज पंजाब ईमानदार राजनीति और ऐसे विकास के लिए खड़ा है जो हर घर तक पहुंचे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने योग्यता के आधार पर 55,000 सरकारी नौकरियां दीं और भर्तियों की प्रक्रिया जारी है। किसानों को दिन में मुफ्त बिजली मिल रही है, नहरों का पानी खेतों तक पहुंच रहा है और हर गरीब परिवार को राशन सुनिश्चित किया जा रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा, “हम यहां भाषण देने नहीं, सेवा करने आए हैं। हमारी कोशिश है कि किसानों और मजदूरों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटे।”

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मान ने कहा, “अकाली और कांग्रेस, जिनके हाथों में पंजाब की सत्ता रही, वे पांच साल चंडीगढ़ के बंगलों में ही रहे। उन्हें जनता के दर्द से कोई सरोकार नहीं रहा। वे सिर्फ अपने परिवारों की चिंता करते रहे, पंजाब की नहीं।”

सभा में मौजूद मनीष सिसोदिया ने भी लोगों से संधू को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा, “जब ‘आप दी सरकार’ के साथ ‘आप दा एमएलए’ होगा, तब विकास दोगुनी रफ्तार से होगा। विपक्ष सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप में समय गंवाता है, जबकि ‘आप’ काम करके दिखाती है।”

तरनतारन उपचुनाव के मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाया प्रतिबंध : ज़िले के 14 परीक्षा केंद्रों में होगी सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा

ज़िला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाया प्रतिबंध होशियारपुर, 5 मार्च: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एमए हिस्ट्री पहले समैसटर के नतीजे में परमिंदर कौर रही प्रथम

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे एमए हिस्ट्री के पहले व तीसरे समैसटर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने देते हुए...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में सरकारी शिक्षक संघ (जीटीयू) ने जनगणना कार्यों के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा 

गढ़शंकर, 29 अप्रैल:  सरकारी शिक्षक संघ (जीटीयू) गढ़शंकर इकाई द्वारा ब्लॉक गढ़शंकर 1 के अध्यक्ष पवन गोयल तथा ब्लॉक गढ़शंकर 2 के अध्यक्ष अश्वनी राणा  व पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतपाल मिन्हास, जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने विकास के माध्यम से जनता के वोट का ऋण चुकता किया : अविनाश राय खन्ना

कुटलैहड़ : हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने रविवार को थानाकलां में कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस बार फिर से हिमाचल में भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!