भगवान श्री परशुराम जयंती 22 अप्रैल को श्रद्धा से मनाई जाएगी : कुलभूषण शौरी

by

आचार्य अशीष वशिष्ट जी द्वारा किया जाएगा हवन यज्ञ
गढ़शंकर :श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड गढ़शंकर की एक विशेष मीटिंग सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी की अध्यक्षता में श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में हुई। जिसमें श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के पदाधिकारियों व मेंबरों ने हिस्सा लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने बताया कि विष्णु भगवान जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती 22 अप्रैल दिन शनिवार को परशुराम भवन गढ़शंकर में धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 10 बजे आचार्य अशीष वशिष्ट जी की अध्यक्षता में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत झंडे की रस्म और कंजक पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समस्त नगर निवासियों को इस शुभ अवसर पर पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर ठेकेदार कुलभूषण शौरी के अलावा शशि महंत, अशोक पराशर, रविंद्र गौतम, केशव शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, आचार्य आशीष वशिष्ठ, बलराम राय, निशी शर्मा, विकास नारदा, राम प्रताप, कुलवंत राय, चेतन कौशल, मोहित शर्मा, राम कुमार, काका पंडित और दीपक शर्मा के अलावा बड़ी गिनती में सभा के मेंबर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीपीएम उमीदवार महिंदर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से सीपीएम नेता कामरेड महिंदर कुमार बद्दोआन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व...
article-image
पंजाब

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरी : एसएसपी संदीप कुमार मलिक

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरीः एस.एस.पी संदीप कुमार मलि होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और...
article-image
पंजाब

प्लॉट विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली : इलाके में मची अफरा-तफरी

बठिंडा :  नरूआणा-बीड़ रोड क्षेत्र में प्लाट की निशानदेही और कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।...
article-image
पंजाब

शहीदों की धरती चप्परचिड़ी पर डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का मामला : जत्थेदार साहिब का साफ कहना कि “सिख पंथ आपके साथ खड़ा है” ने संघर्ष में नई ऊर्जा कर दी पैदा : जॉइंट एक्शन कमेटी

मोहाली (अभिषेक पराशर) : जॉइंट एक्शन कमेटी मोहाली द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के नाम पर  शहीदों की धरती चप्परचिड़ी पर डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!