भज्जी ने शो में नवजोत सिंह सिद्धू के क्रश के नाम का किया खुलासा :

by

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में नजर आए। शो में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह भी अपनी पत्नी गीता के साथ पहुंचे l

इस दौरान सभी ने खूब मस्ती की. शो में हरभजन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ा खुलासा किया है. भज्जी ने शो में नवजोत सिंह सिद्धू के क्रश के नाम का खुलासा किया l

भज्जी ने समझाया :  दरअसल, शो के दौरान कपिल शर्मा ने पूछा कि क्रिकेटरों और अभिनेत्रियों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी होती है, तो क्या सिद्धू पाजी को किसी पर क्रश नहीं है? इससे पहले कि सिद्धू इस सवाल का जवाब देते, हरभजन सिंह ने खुद बताया कि वह करिश्मा कपूर को कितना पसंद करते हैं।

हरभजन ने कहा, ”हम पुणे में खेल रहे थे, उसी वक्त करिश्मा कपूर का खूबसूरत गाना रिलीज हुआ. मैच में चौका लगाने के बाद पाजी उठकर बॉलिंग एंड पर खड़े संदीप शर्मा के पास गए और बोले- लोलो है. बहुत खूबसूरत बेटा, नवजोत सिंह को करिश्मा बहुत पसंद थी और इस बात पर सिद्धू जी भी सहमत थे। इसी बीच नवजोत कौर ने कहा कि वहां माधुरी दीक्षित भी मुझे छेड़ रही थीं।

नवजोत सिंह सिद्धू का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन
नवजोत सिंह सिद्धू के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 51 टेस्ट मैच खेले।
इस बीच उन्होंने 78 पारियों में 42.13 की औसत से 3202 रन बनाए.
टेस्ट में सिद्धू ने 9 शतक के साथ 15 अर्धशतक भी लगाए.
इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 201 रन था.

इतना ही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर में 136 वनडे मैच भी खेले. उन्होंने 127 वनडे पारियों में 4413 रन बनाए. वनडे में सिद्धू का औसत 37.08 था. उन्होंने इस फॉर्मेट में 33 अर्धशतक के साथ 6 शतक भी लगाए. वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 134 रन था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाली के त्वरित एक्शन मोड में आते ही खड्ड में फंसे दंपत्ति को सुरक्षित निकाला

दिल्ली में उपचारारत होने के वाबजूद विडियो काॅल के माध्यम लेते रहे जानकारी जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्टिंग तक की भी कर ली गई थी तैयारी : आरएस बाली एएम नाथ। धर्मशाला : पर्यटन निगम...
article-image
पंजाब

दिवाली के अवसर पर आपकी सरकार का एक और तोहफा…आज पुलिस विभाग में 1450 नए पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी : मुख्‍यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के भगवंत मान सरकार ने इस दिवाली के मौके पर युवाओें को एक और तोहफा दिया है। छोटी दीपावली के अवसर पर मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को तोहफा देते हुए...
article-image
पंजाब

अकाली दल के नेता बंटी रोमाना को मिली जमानत

चंडीगढ़ : अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मोहाली जिला अदालत से जमानत मिल गयी है। बता दें बंटी रोमाना कोसोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड के विरुद्ध प्रदेश सरकार के प्रयासों को अनुराग ठाकुर का मिल रहा भरपूर सहयोग

ऊना – हिमाचल प्रदेश सरकार अपने स्तर पर कोरोना की रोकथाम व कोरोना संक्रमितों की देखभाल के लिए बेहतर प्रबंध कर रही है। प्रदेश सरकार की इस मुहिम को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों...
Translate »
error: Content is protected !!