भटियात क्षेत्र में 500 करोड़ से अधिक की विभागीय योजनाओं का अधिकांश कार्य पूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

by

कुलदीप सिंह पठानिया छिंज मेला चलामा में मुख्य अतिथि रहे उपस्थित

मेले, उत्सव और त्योहार सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक

एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज छिंज मेला चलामा में मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि एवं वीर भूमि हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाज लोगों के सामाजिक जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से हैं।
उन्होंने कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन जहां एक ओर मनोरंजन का माध्यम हैं, वहीं दूसरी ओर समाज में आपसी सद्भाव और मेलजोल को भी प्रोत्साहित करते हैं।


विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण, जल शक्ति सहित प्रमुख विभागों की 500 करोड़ से अधिक की धन राशि वाली विभिन्न परियोजनाओं का अधिकांश निर्माण कार्य पुरा कर लिया गया है, जल्द इन परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।


उन्होंने लोअर द्रमण से चलामा गांव तक सड़क निर्माण कार्यों को शुरू करने का आश्वासन भी लोगों को दिया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के पश्चात एक सौ के करीब छोटे-बड़े संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों को शुरू किया जाना भी प्रस्तावित है।

उन्होंने लोगों से सड़क निर्माण को लेकर निजी भूमि को स्वेच्छा से विभाग के नाम करने का आग्रह भी किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार की राशि छिंज मेला आयोजन समिति को मेले के सफल आयोजन के लिए उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।


विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष सागर गुरुंग एवं अन्य सदस्यों द्वारा शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
छिंज मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने रोचक कुश्ती मुकाबले तथा मेले का आनंद लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, ज़िला महासचिव तरुण मल्होत्रा, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक योगराज, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दुबई की कम्पनी ने दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से चिकित्सा आपूर्ति की पेशकश की : दूरदराज क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहायक होगी प्रौद्योगिकी आधारित तकनीकः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से वीरवार देर सायं यहां यूनाइटेड पार्सल सर्विस कम्पनी की वाइस प्रेजिडेंट क्रिस्टिना स्ट्रूलर द कोस्टा और निदेशक दिनकर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। विश्व की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक कम्पनी...
हिमाचल प्रदेश

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्‍कीम के लिए पीएम मोदी का धन्यवादः सत्ती, स्‍कीम के तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इलाज, बीमा और स्‍टाइपेंड की सुविधा

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्कीम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने रोहड़ू मेले के समापन समारोह में की शिरकत : रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे- विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ललड़ी में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अनावरण : समाज में समानता, न्याय और समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर – अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  हरोली, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी गांव में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की...
Translate »
error: Content is protected !!