सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by

पंचायत चुनाव में बता दिया जनता का मूड, तय है प्रदेश से सुक्खू की विदाई

देशवासी प्रधानमंत्री मोदी के साथ, सीनियर सिटीजन बनने की उम्र में युवा बनकर घूम रहे हैं राहुल गांधी

एएम नाथ। चंबा : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चंबा प्रवास पर हैं। इस दौरान वह भटियात और चंबा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और लोकतंत्र की पहली इकाई को विकास की धारा में आगे बढ़ाने तथा सभी की भलाई के लिए काम करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कहीं नजर नहीं आनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग एकजुट होकर पार्टी के हित में काम करें। जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूरे देश में अराजकता फैलाने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सरकार चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही गृहिणी सुविधा, शगुन, सहारा, हिमकेयर और स्वावलंबन जैसी योजनाओं को बंद कर चुके हैं। सत्ता में आने के बाद से अपनी गारंटियों का नाम नहीं लेते हैं और अपने घोषणा पत्र को पलटकर कभी देखा तक नहीं है। विधानसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं तो अब नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं। हाल ही में हुए पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनाव में प्रदेश के लोगों ने अपना मूड बता दिया है। अब मुख्यमंत्री कुछ भी कर लें, लोगों को बरगलाने के कितने भी प्रयास कर लें, उससे कुछ भी नहीं होने वाला। अब कांग्रेस सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है। प्रदेश के लोग इस सरकार के जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंचायत चुनाव के मामले में वह सही थे। उन्हें पता है कि तालाबंदी के अलावा उन्होंने चार साल में कोई काम नहीं किया, इसलिए प्रदेश के लोग भी कांग्रेस की तालाबंदी करेंगे। इसीलिए उन्होंने पंचायत चुनाव रोकने के लिए हर संभव षड्यंत्र किया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने संविधान की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी और सरकार को चुनाव करवाने के लिए विवश किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 50 से ज्यादा की लॉन्चिंग फेल होने के बाद अब राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल खड़ा करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि देश की जनता, देश के युवा और देश की जेन-ज़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। देश की जनता जागरूक है। जिन लोगों ने कांग्रेस और उससे पहले की भ्रष्टाचार और अराजकता में आकंठ डूबी सरकारों को देखा नहीं होगा, उन्होंने उनके बारे में पढ़ा और जाना जरूर है। आज देश का युवा देख रहा है कि मेरा देश बदल रहा है। फ्रैजाइल फाइव से टॉप फोर इकोनॉमी तक का सफर हो या देश का दुनिया के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, या विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के आंकड़े—सीनियर सिटीजन होने की उम्र में युवा नेता बनकर घूम रहे राहुल गांधी के झूठ में दब नहीं पाएंगे। देश की भावनाएं और देशवासियों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है, इसलिए कांग्रेस अपनी कुंठा से बाहर निकलकर देश को अराजकता की आग में झोंकने का प्रयास करने से बाज आए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण प्रथम अक्तूबर से जन जागरूकता अभियान ‘समर्थ-2024’ आयोजित करेगा

रोहित भदसाली। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआर) के अवसर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण ‘समर्थ’ पर वार्षिक जन जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ समापन : राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत*

एएम नाथ। नूरपुर, 17 अगस्त: भगवान श्री बृजराज स्वामी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शनिवार देर शाम को समापन हो गया। मेले के दूसरे दिन भी सुबह से ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 की ट्रॉफी व किट लांच – 20 से 22 मार्च को बददी के निमंत्रण पैलेस में होने जा रहा है आयोजन

12 टीमें लेंगी हिस्सा, टी शर्ट व ट्राफियाें का एसडीएम नालागढ़ व बददी ने की लांचिंग बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : प्रदेश के औद्योगिक नगर बीबीएन में खेली जाने वाली बहुचर्चित बीबीएन क्रिकेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 तक : कर्नल बीएस भंडारी

हमीरपुर 20 मार्च। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 मार्च को रात 11ः59 बजे तक किया...
Translate »
error: Content is protected !!