भटियात में जल्द खुलेगा सिविल कोर्ट तथा जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय : विद्यार्थियों को बहुआयामी गतिविधियों का बनाया जाए हिस्सा—–कुलदीप सिंह पठानिया

by

सिहुंता – लाहडू मुख्य मार्ग के उन्नयन कार्यों पर व्यय होंगे 52 करोड़
अगले दो वर्षों के भीतर पुरा होगा निर्माण कार्य
चंबा, (चुवाड़ी) 4 नवंबर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि अध्यापक वर्ग द्वारा विद्यालयों में विशेष व्यवस्था सुनिश्चित बनाकर विद्यार्थियों को विभिन्न बहुआयामी गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए ।
वे आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी में हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद
( हिमकोस्ट) के तत्वावधान में आयोजित 31 वें उपमंडल स्तरीय हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों में
बहुमुखी प्रतिभा के विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य विद्यार्थी वर्ग में विज्ञान विषय के प्रति जिज्ञासा और रचनात्मकता लाना है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं में अभिनव विचारों के सृजन एवं सामाजिक वातावरण में विज्ञान की दृष्टि से सीखने और बदलाव के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नवोन्मेषी विचारों एवं विज्ञान को सामाजिक दृष्टि से राष्ट्रहित में जोड़ने का विद्यार्थी वर्ग से उन्होंने आह्वान भी किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खेल स्टेडियम चुवाड़ी के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए वन अनुमति से संबंधित मामलों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए ।
विधानसभा क्षेत्र भटियात में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 52 करोड़ रूपये की लागत से सिहुंता – लाहडू मुख्य सड़क मार्ग के उन्नयन कार्यों को अगले दो वर्षों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा । क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास कार्यों को लेकर विशेष प्राथमिकता रखी जा रही है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा को आदर्श बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जल्द यहाँ सिविल कोर्ट तथा जलशक्ति विभाग का अधिशासी अभियंता कार्यालय खोलने की बात भी अपने संबोधन में कहीं ।
इस दौरान उपमंडल के विभिन्न 55 शिक्षण संस्थानों के 285 से अधिक सरकारी तथा निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।
प्रतियोगिता का वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में चार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया ।
इससे पहले स्कूल परिसर में विधानसभा अध्यक्ष का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।
कुलदीप सिंह पठानिया को उप शिक्षा अधिकारी जितेश्वर सूर्या व ओएसडी उमाकांत यादव ने शॉल टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेला कृष्ण चंद,
एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, डीएफओ रजनीश महाजन, रामपाल, अधिशासी अभियंता विद्युत राहुल राठौर तथा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी , अध्यापक वर्ग एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 71 जन समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

  एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला के विभिन्न उपमंडलों में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत सुशासन सप्ताह के अंतर्गत संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति घुमारवीं के सभी 34 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति घुमारवीं के सभी 34 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं: 1. भूलस्वाय (वार्ड 07) किशोर कुमार 2. लददा (वार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में हिमस्खलन, कांगड़ा का व्यक्ति बर्फ में दबा : पुलिस टीमें मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एएम नाथ। कुल्लू : पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख के कालू नाले में आज दोपहर बाद हिमस्खलन हुआ है। वहीं, कांगड़ा का एक व्यक्ति बर्फ के नीचे दब गया है। घटना की सूचना मिलते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति को फोन कर कहा… मैं मरने जा रही हूं आप अकेले रह लेना; सुबह खेत में मिली लाश!

हमीरपुर : सासन गांव में महिला से हुई क्रूरता के बाद अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमीरपुर पुलिस थाना के तहत स्वाहल पंचायत के सेर गांव में मंगलवार सुबह 63 वर्षीय...
Translate »
error: Content is protected !!