भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या, जनहित में खन्ना ने मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया मामला : आम आदमी पार्टी सरकार की सुस्त चाल, पंजाब की जनता बेहाल : खन्ना 

by
होशियारपुर 30 सितंबर :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या से परेशान लोगों की आवाज को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया है। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की सुस्त चाल के चलते पंजाब की जनता बेहाल है और पंजाब के लोग मूलभूत सुवहिधाओं से भी वंचित हैं।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि श्री खन्ना समाचार मिला है कि भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से घरों के नलकूपों में जो पानी आ रहा है वह इतना गन्दा है कि पीना तो दूर नहाने के लायक भी नहीं है। निवासियों ने कई बार नगर कौंसिल अध्यक्ष को भी इस समस्या के बारे में अवगत करवाया है परन्तु समस्या का समाधान नहीं किया गया जिसके चलते हताश लोगों ने नगर कौंसिल का घेराव करने की चेतावनी भी दी है। खन्ना ने इस समस्या को पंजाब सरकार के सम्बंधित विभागों द्वारा लोगों के मानवाधिकारों का हनन तथा लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करार देते हुए भट्ठा कालोनी मुकेरियां के लोगों की आवाज को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया है। खन्ना ने आयोग से मांग की है कि भट्ठा कालोनी मुकेरिया की इस समस्या सम्बन्धी पंजाब सरकार से रिपोर्ट तालाब कर इसका जल्द समाधान करने के निर्देश जारी किये जाएं और भविष्य में लोगों को इस प्रकार की समस्या पेश न आये इस बात को यकीनी बनाया जाए। खन्ना ने कहा कि प्रदेश मानवाधिकार आयोग के दखल से लोगों की इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द होने की उम्मीद है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहल: धर्मशाला के स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिसर में खुला चाइल्ड केयर सेंटर : डीसी ने किया शुभारंभ, बोले श्रमिकों के बच्चों की देखभाल को भी बनेगा प्लान

महिला कर्मचारियों के शिशुओं को मिलेगी देखभाल की बेहतर सुविधा, स्कूल शिक्षा बोर्ड में आधुनिक आईटी सेंटर का भी किया शुभारंभ एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 25 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सल्याणा छिंज अखाड़े को 50 लाख : हिमाचली कलाकरों पर व्यय होगी 33 प्रतिशत राशि : मुकेश अग्निहोत्री*

*पानी पर जयसिंहपुर में व्यय हो रहे 258 करोड़* रोहित जसवाल। पंचरुखी, 2 अप्रैल :- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल डलहौजी को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन

CPS-1 खैरी की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल : सीएमओ डॉ. जालम भारद्वाज अब स्थानीय स्तर पर ही मिलेंगी बेहतर जांच सुविधाएं एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले के मुख्य चिकित्सा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

सांसद अमृतपाल के डिंटेशन को 1 साल और पंजाब सरकार ने बढ़ाया : 23 अप्रैल को अमृतपाल की डिटेंशन के 2 साल पूरे हो रहे

पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पिछले 2 साल से नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. हालांकि, अब अमृतपाल सिंह के...
Translate »
error: Content is protected !!