भरमौर के SDM अभिषेक मित्तल होंगे अब ऊना के नए एसडीएम

by

विश्व मोहन देव चौहान को किया सचिवालय तलब

ऊना और भरमौर में एच.ए.पी.एस. अधिकारियों के तबादले

हिमाचल सरकार ने जारी किए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज अधिकारियों के तबादलों संबंधी अधिसूचना जारी की है। आदेश के अनुसार अभिषेक मित्तल (HPAS-2025), जो वर्तमान में भरमौर (जिला चंबा) में एस.डी.एम. के पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें ऊना (जिला ऊना) में Sub Divisional Officer (Civil) के पद पर तैनात किया गया है।वहीं विश्व मोहन देव चौहान (HPAS-2019), जो अब तक ऊना में एस.डी.एम. के रूप में कार्यरत थे, उन्हें कार्मिक विभाग, सचिवालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कुलबीर सिंह राणा (HPAS-2016), अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी-cum-Project Officer, आई.टी.डी.पी. भरमौर, जिला चंबा को अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ भरमौर के एस.डी.एम. (नागरिक) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह आदेश संजय गुप्ता, मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘गंगा बिहार से बंगाल जाती है… पीएम मोदी ने दिल्ली से कह दी ऐसी बात, जिस पर ममता की बढ़ जाएगी टेंशन

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वॉर्टर से अगला टारगेट सेट कर दिया है. यानी अब बीजेपी का अगला मिशन है बंगाल. पीएम मोदी ने शुक्रवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने गुरु रविदास के नाम पर रखा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम, हलवारा एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का भी किया उद्घाटन

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब के जालंधर जिले में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जीवन में जोखिम उठाएं और समृद्धि एवं खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेंः राज्यपाल

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में शिरकत की एएम नाथ / रोहित भदसाली।  हमीरपुर :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के पांचवें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगत बेहद भावुक : राधा स्वामी डेरा ब्यास में सत्संग के दौरान बाबा जी के एक इशारे पर रो पड़ी संगत

 ब्यास :  पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विख्यात राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 45 वर्षीय...
Translate »
error: Content is protected !!