भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाईक चालक की मौके पर मौत

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर एनएच पर भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई है। हादसे में मृतक की पहचान धर्मवीर शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात धर्मवीर शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर हरदासपुरा स्थित अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था। जब वह भरमौर चौक के समीप पहुंचा तो अचानक सामने से आए ट्रक नंबर एचपी- 73बी- 0811 की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। कागजी प्रक्रिया निपटाने के उपरांत शव को मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया गया। आज सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने सदर थाना में ट्रक चालक लाल दीन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281 और 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति – हर्षवर्धन चौहान

एएम नाथ।  नाहन, 23 अगस्त। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज ग्राम पंचायत बिंडला दिगवा के गांव पंजाह में आयोजित कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजली, भजन कीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी

हमीरपुर 02 अक्तूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को जिला हमीरपुर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर सुबह-सवेरे ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित 22 परिवारों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वितरित की खाद्य एवं राहत सामग्री और प्रभावित परिवारों को 1 लाख 40 हजार की तत्काल राहत राशि प्रदान

विधानसभा सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत घटासनी के आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा प्राकृतिक आपदा के चलते जिला में 900 के करीब घरों को क्षति संकट की घड़ी में लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंगल गैस लीक मामले में जाने कब क्या हुया : 27 से अधिक बच्चों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भेजा घर, एक बच्चे को पीजीआई रैफर किया था वह भी ठीक हो कर घर वापिस

कैबनिट मंत्री हरजोत बैंस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा और प्रशासन को किस फैक्टरी की गैस और कौन सी गैस लीक हुई.. पूरे मामले की जांच के दिए निर्देश कैबनिट...
Translate »
error: Content is protected !!