भरमौर में एसडीएम कुलबीर राणा ने किया अपराजिता : मैं चम्बा की अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

by

भरमौर और होली में मासिक धर्म से जुड़ी समाज में फैली भ्रान्तियों को मिटाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भरमौर (चम्बा ), 28 नवंबर : महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आज ” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत अपराजिता… मैं चम्बा की अभियान कार्यक्रम का आयोजन उपमंडल भरमौर व होली में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने की। वही होली में खंड विकास अधिकारी भरमौर अनिल गुराडा ने की।
कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि हमें इस विषय में अधिक मेहनत करने क़ी जरूरत है। गांव के लोग अभी भी इस विषय पर खुल कर नहीं बोलते है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म को लेकर समाज में फैली भ्रान्तियों को मिटाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता और मासिक धर्म से जुड़ी विभिन्न कुरीतियों का समाज से उन्मूलन करने का प्रयास करेंगे ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों को मासिक धर्म के बारे में तैयार और जागरूक नहीं किया जाता हैं इसलिए उन्हें घर , स्कूलों और कई कठिनाईयों व चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं।उन्होंने कहा कि कई क्षेत्र ऐसे भी है जहाँ आज भी महामारी के दौरान लड़कियों के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जाता है।इसके लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों क़ी मानसिकता को बदलने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर विशाल अहीर और वन्दना चौहान व मेडिकल अधिकारी भरमौर डाॅ सौम्या सिंह व होली में डाॅ रूचिका ने मासिक धर्म से संबंधित जानकारी सांझा की। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान महिलाओ के साफ-सफाई व स्वच्छता संबन्धी जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओ ने भी अपने विचार रखें।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर अमर सिंह वर्मा ,जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ , आंगनबाडी वर्कर, रेड रीबिन क्लब के बच्चे, आशा वर्कर व स्कूली छात्रों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्मारक विवाद में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री : अटल जी का संस्कार होना होता तो- यहां पर राजनीति हो रही

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके स्मारक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।  कांग्रेस की मांग ही जहां अंतिम संस्कार हो वहीं पर स्मारक बने। गृह मंत्रालय ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में सिविल कोर्ट, वन मंडल कार्यालय, मंडल कार्यालय विद्युत बोर्ड खोले जाना प्रस्तावित : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हिमालयन पब्लिक सीसे स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सिविल कोर्ट, वन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री की मौजूदगी में ज्वाली में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल

एएम नाथ। ज्वाली, 25 फरवरी : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की उपस्थिति में आज ज्वाली में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल रन किया गया। इस अवसर पर एचआरटीसी के डीएम पंकज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सीएससीए की बैठक में छात्र हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया की अध्यक्षता में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की बैठक प्रिंसिपल चैंबर में आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज...
Translate »
error: Content is protected !!