भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना चिनूक : एयरफोर्स ने शुरू किया सबसे बड़ा रेस्क्यू, एक उड़ान में 60 लोग एयरलिफ्ट

by

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण फंसे हजारों श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार की सुबह एक नई उम्मीद लेकर आई। भारतीय वायुसेना के विशालकाय चिनूक हेलीकॉप्टर देवदूत बनकर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अब तक का सबसे बड़ा और तेज रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह पहली बार है जब हिमाचल में किसी आपदा के दौरान बचाव कार्य के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि मौसम साफ होते ही शुक्रवार सुबह 6:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। भारतीय वायुसेना के दो शक्तिशाली चिनूक हेलीकॉप्टर ने भरमौर से उड़ान भरी और एक ही बार में 52 से 60 श्रद्धालुओं को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर चंबा स्थित एनएचपीसी के करियां हेलीपैड पर पहुंचाया।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी खुद ग्राउंड जीरो यानी चंबा में मौजूद रहकर पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। वह भी एक चॉपर के जरिए भरमौर से चंबा पहुंचे। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला से ही जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार हर एक श्रद्धालु को सुरक्षित निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। चंबा में पत्रकार वार्ता के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि चिनूक हेलीकॉप्टर प्रति उड़ान 52 से 60 श्रद्धालुओं को चंबा ला रहे हैं। आज मौसम साफ है और अगर आगे भी मौसम ने साथ दिया तो कल तक सभी फंसे हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए गंभीरता से काम करे सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, सरकार की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है हिम केयर, आयुष्मान सहित केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी तरीके से मिले प्रदेश वासियों को लाभ एएम नाथ। शिमला...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार, स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के तहत सभी कामों को शीघ्र पूरा करें : एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार

गढ़शंकर l  सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार सीएचसी बीनेवाल बीत में एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में एक सभी कर्मचारियों की बैठक हुई l इस दौरान राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूती प्रदान करने के लिए बहुआयामी योजनाएं की जा रही कार्यान्वित – संजय अवस्थी

33 लाख रुपए की लागत से निर्मित गुलमोहर विश्राम गृह का किया लोकार्पण एएम नाथ।  अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर अधोसंरचना सृजन और...
article-image
पंजाब

धार्मिक स्थल के पास लड़की को सुंघाया नशीला पदार्थ…..शादी का झांसा देकर करता रहा रेप

लुधियाना  :  लुधियाना में युवती को नशीला पदार्थ सुंघा कर रेप किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती से दोस्ती की थी। जिसके बाद आरोपी युवती शारीरिक संबंध बनाता...
Translate »
error: Content is protected !!