भर्ती रैली में स्टाफ व अभ्यर्थी दोनों के लिए कोविड सुरक्षा मानक अनिवार्य होंगे: कर्नल संजीव कुमार

by
ऊना: ऊना में 17 मार्च से शुरू हो रही भर्ती रैली में स्टाफ व अभ्यर्थी दोनों को कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना अनिवार्य की गई है। यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि कोविड 19 महामारी के चलते लगाए गए लाॅकडाउन के उपरांत यह प्रथम भर्ती रैली है जिसके लिए बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, शिमला, सोलन, सिरमौर व किन्नौर से लगभग 33225 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अपनी तथा अन्य लोगांे की सुरक्षा के लिए कोरोना सुरक्षा मानकों की अनुपालना करना जरूरी होगा। भर्ती के दौरान लगभग 2500 अभ्यर्थी प्रतिदिन भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिला से संबन्धित युवाओं के लिए 17 से 27 मार्च तक भर्ती प्रक्रिया होगी, जिसमें सोल्जर जीडी के लिए 17 से 22 मार्च, क्लर्क व एसकेटी के लिए 23 मार्च, धर्मगुरू जेसीओ और फार्मा सिपाही के लिए 24 मार्च को भर्ती होगी, जबकि इन जिलों से चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच 25 से 27 मार्च को होगी। इसी तरह सोलन, सिरमौर, किन्नौर और शिमला से सम्बन्धित अभ्यर्थियों की लए 28 मार्च से 2 अप्रैल तक सोल्जर जीडी, क्लर्क व एसकेटी के लिए 2 अप्रैल तक भर्ती होगी तथा इन जिलों से चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच 6 अप्रैल तक चलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र – ॥ का वार्षिक सम्मेलन : कुलदीप सिंह पठानिया

सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर के साथ दिल्ली के प्रतिनिधि होंगे शामिल एएम नाथ। धर्मशाला :  विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिह पठानिया ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मेले में दिखी होशियारपुर की संस्कृति : हर्षोल्लास के साथ शुरु हुआ ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला

होशियारपुर, 03 मार्च: होशियारपुर की संस्कृति को दर्शाता ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला आज होशियारपुर के लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ शुरु हो गया है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की मौजूदगी मेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्थान से पशु-आवक पर रोक लगे, नहीं तो सड़क से सदन तक होगी लड़ाई : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर -पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजस्थान से बड़े पैमाने पर आने वाली भेड़-बकरियों की बिक्री स्थानीय पशुपालकों के लिए सीधा संकट बन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना  

पदम् पासी के नेतृत्व में देशभर से पधारे मूक बधिर लोगों का लाला सुंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी ने किया भव्य स्वागत – खन्ना होशियारपुर 2 दिसंबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व...
Translate »
error: Content is protected !!