भांग का पौधा करिश्माई : भांग की खेती के लिए बीज सरकार उपलब्ध करवाएगी, जिसमें नशा न के बराबर होगा

by

नाहन, 07 जुलाई : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भांग का पौधा एक करिश्माई पौधा है, जिसका प्रत्येक भाग उपयोग में लाया जा सकता है। इससे हजारों उत्पाद भी तैयार होते हैं। जगत सिंह नेगी शुक्रवार को जिला सिरमौर के राजगढ में हिमाचल प्रदेश में औषधीय व औद्योगिक उपयोग के लिए भांग की खेती को वैधता प्रदान करने के सम्बन्ध में प्राधिकृत समिति द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भांग के पौधे की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कमेटी को दायित्व सौंपा है कि भांग की खेती को किस प्रकार वैधता प्रदान कर इसका उपयोग करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया जा सके। राजस्व मंत्री ने कहा कि यह समिति अनेक राज्य व प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरा कर चुकी है उन्होंने कहा कि जो भी नीति बनेगी उसमें भांग का इस्तेमाल कहीं भी नशे के लिए नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भांग की खेती के लिए बीज सरकार उपलब्ध करवाएगी, जिसमें नशा न के बराबर होगा तथा इसके उत्पादन के लिए बाकायदा लाइसेंस दिए जाएंगे। खेती करने की नीति बनाते समय सभी सामाजिक व विधिक पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा सचिव हि प्र राकेश कंवर (भाप्रसे) 20 नवंबर को जिला चंबा के प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव, श्री राकेश कंवर, (भाप्रसे) 20 नवंबर 2025 को जिला चंबा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला के सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

धमान्दरी के जरूरतमंद परिवार को मिला शासन-प्रशासन का संबल : सरोज कुमारी और उनका बेटा नवीन कुमार मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 मार्च. जिला प्रशासन ऊना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमान्दरी पंचायत में एक जरूरतमंद परिवार की कठिन परिस्थितियों में तत्काल सहायता सुनिश्चित की है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में 9 से 18 अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

ऊना: जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए श्रावण आष्टमी नवरात्र मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 से 18...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणात्मक, संस्कारयुक्त और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना मूल उद्देश्य : स्कूल की चारदीवारी में बनता है बच्चों का भविष्य : कृषि मंत्री चन्द्र कुमार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली के वार्षिक समारोह में नवाज़े बच्चे ज्वाली, 6 जनवरी : कृषि मंत्री व पशुपालन मंत्री प्रोoचंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों का भविष्य स्कूल की चारदीवारी में बनता है।...
Translate »
error: Content is protected !!