भाई बहन के प्यार व पवित्र रिश्ते के प्रति समर्पण का प्रतीक है भाई दूज : अविनाश राय खन्ना

by

होशियारपुर 3 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाई दूज भाई बहन के प्यार व इस पवित्र रिश्ते के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।
उक्त विचार खन्ना ने भाई दूज के पर्व पर सभी को शुभ कामनाएं देते हुए व्यक्त किये। इस मौके खन्ना ने कहा कि भाई दूज पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भाई दूज को भारत में अलग अलग जगह पर वहां की भाषा और रिवाजों के अनुसार भाऊ बीज, भाई दूज, भात्र द्वितीया और भातृ द्वितीया के नाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें यमराज की पूजा-अर्चना करती हैं और अपने भाई के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। इस मौके मीतू विज ने खन्ना को तिलक लगाकर भाई दूज का पर्व मनाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने सेईकोठी की प्रधान को जारी किया कारण बताओं नोटिस

एएम नाथ। चंबा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ग्राम पंचायत सेईकोठी की प्रधान को विकास कार्यों में अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के चलते कारण बताओं नोटिस जारी किया है । उपायुक्त द्वारा जारी कारण...
article-image
पंजाब

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : पूर्व सांसद खन्ना

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : खन्न खन्ना ने ढींडसा के निधन पर किया शोक व्यक्त, आत्मिक शांति के लिए की प्रार्थना होशियारपुर 30 मई () : पूर्व...
article-image
पंजाब

प्रवासी भारतीय पिंका ने खालसा कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए 1.50 लाख वित्तीय सहायता की

गढ़शंकर :  अमरीका निवासी प्रमुख कारोबारी, समाजसेवी तथा खालसा कालेज के पूर्व विद्यार्थी दर्शन सिंह दरड़ पिंका द्वारा अपने पुत्र स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ की याद में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

वेयरहाउस में डीएम की खुदकुशी का मामला : लालजीत सिंह भुल्लर ने आत्महत्या मामले में दिया इस्तीफा : जांच का आदेश

चंडीगढ़ । पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में नाम आने के बाद, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे...
Translate »
error: Content is protected !!