भाजपा कार्यालय संगरूर पर पेट्रोल बम हमला : 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, अग्रिम भुगतान के रूप में आरोपियों को ₹2,200 गए थे भेजे

by

संगरूर : पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए मिले निर्देश पर महज ₹2,200 की अग्रिम राशि लेकर वारदात को अंजाम दिया और उसका वीडियो भी बनाया था, ताकि उसे भेजकर बाकी भुगतान हासिल किया जा सके।

संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि घटना सोमवार तड़के करीब 2.45 बजे हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एसपी (जांच) दविंदर अटरी की निगरानी में तीन विशेष टीमें गठित कीं। काउंटर इंटेलिजेंस की एआईजी डॉ. सिमरत कौर की टीम ने भी जांच में सहयोग किया। मानव एवं तकनीकी खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लॉन्गोवाल थाना क्षेत्र के भामाबद्दी निवासी हैप्पी सिंह उर्फ हैप्पी और लहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित शहीद उधम सिंह बस्ती निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर PB-13-BQ-0227) और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

हमला करने का निर्देश सोशल …मीडिया के जरिए दिया गया था :  पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से ‘राणा भाई’ नामक व्यक्ति के संपर्क में थे। उसने भाजपा कार्यालय पर हमला कर उसका वीडियो भेजने के बदले बड़ी रकम देने का वादा किया था। अग्रिम भुगतान के रूप में आरोपियों को दो किश्तों में ₹1,200 और ₹1,000, यानी कुल ₹2,200 भेजे गए थे।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया था, ताकि उसे राणा भाई को भेजकर तय की गई शेष राशि प्राप्त की जा सके। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। साथ ही राणा भाई के सोशल मीडिया अकाउंट और भुगतान के लिए इस्तेमाल किए गए यूपीआई खातों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

150 लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी मथुरा से फरीदकोट के SBI बैंक का धोखेबाज क्लर्क पकड़ा

फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले के कस्बा सादिक की एसबीआई शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करके फरार हुए आरोपित अमित ढींगरा को आखिर पुलिस द्वारा मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कसौली में ससुर द्वारा बहू से छेड़छाड़ का मामला : आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ। कसौली :  कसौली थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने ससुर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता,...
पंजाब

पिता ने अपनी नाबालिग 17 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म

नंगल।:निकटबर्ती ग्रमीण क्षेत्र में घटी घटना ने इंसानियत व रिश्तों को शर्मशार कर दिया। जिसमे पिता ने अपनी नबालिग 17 वर्षीय बेटी के साथ गत तीन वर्ष से दुष्कर्म कर हैवानियत की सभी हदे...
Translate »
error: Content is protected !!