भाजपा की 17 जिला कार्यक्रणियां घोषित, जल्द आएगी प्रदेश की टीम : बिंदल

by

हिमाचल में जिला स्तर पर बने 874 सदस्य एवं पदाधिकारी जिसमें महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी 258

500 सांसदों वाली कांग्रेस आज सिमट कर रह गई

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा की 17 जिला कार्यकारणीयों की घोषणा हो चुकी है और जल्द ही भाजपा की प्रदेश टोली की घोषणा हो जाएगी। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और जनसंघ से लेकर भाजपा का आज तक का सफर उज्जवल रहा है, सामान्य समाज से कार्यकर्ता निर्माण करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने आप को नवीनता के साथ निर्मित किया है।
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जो एक समय संसद में 500 सांसदों के साथ होती थी आज बड़ी कम संख्या के साथ सिमट कर रह गई है, जहां की भाजपा दो सांसदों से आज देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 1947 से पूर्व कांग्रेस का गठन आजादी के लिए हुआ था और उसके उपरांत कांग्रेस का गठन सत्ता संभालने के लिए मान्य नहीं था, पर महात्मा गांधी ने जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनकर कांग्रेस पार्टी का स्वरूप ही बदल दिया।
बिंदल ने कांग्रेस पार्टी से सवाल करते हुए पूछा कि अगर उनको भारत के तिरंगे से कुछ तकलीफ या परेशांज है तो वह बताएं ? पर भाजपा के लिए देश का तिरंगा आन, बान और शान है। हम पूरे प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएंगे और वीर योद्धाओं का स्मरण भी करेंगे। भाजपा 171 मंडलों में 15 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी करेगी। बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा 1 साल से हिमाचल कांग्रेस का पूरा संगठन भंग है ना बूथ पर , ना प्रदेश में कांग्रेस का एक भी नेता है पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है और नई टीम के साथ नई ऊर्जा लेते हुए काम में लग जाता है।
बिंदल ने संगठन की जानकारी देते हुए कहा की जिला कार्यसमितियो के गठन में हमारे 17 जिलों में कुल कार्यसमिति सदस्य 874 है, जिसमें से महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी 258 है। अगर हम मंडलों की बात करें तो पहले हम 74 थे अब हम 171 है कुल मंडल कार्यसमिति सदस्य 7587 जिसमें से महिलाएं 2569 एवं अनुसूचित जाति, जनजाति ,ओबीसी 3532 है।
भाजपा 8007 बूथों में से 7870 बूथों पर 11 सदस्य समिति गठित कर चुकी है। भाजपा के बूथ स्तर पर कल कार्यकर्ता 89646 है।
बिंदल ने कहा कि भाजपा का संगठन अभेद्य है और आगामी विधानसभा चावन के लिए तैयार है, जिसमें भाजपा का यह तरुण संगठन विजय की ओर बढ़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा से आनंद शर्मा और हमीरपुर से सतपाल रायजादा को कांग्रेस ने मैदान में उतारा

एएम नाथ। शिमला :   AICC ने हिमाचल की दो लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा को टिकट...
article-image
पंजाब

पैंशनर्स साथियों की मांगों संबंधी गंभीर विचार विमर्श किया

गढ़शंकर ; पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन तहसील नंगल की जरुरी बैठक तहसील अध्यक्ष प्यारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में पैंशनर्स शामिल हुए। बैठक में फैसले की जानकारी देते हुए संगठन...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति बिलासपुर सदर के सभी 25 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति झंडूता के सभी 25 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं: 1. साई खारसी (वार्ड 07) रीना देवी 2. सिकरोहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल घुमारवीं और सीएचसी भराड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक: सुविधाओं के विस्तार के लिए एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव स्वीकृत

मंत्री राजेश धर्मानी बोले राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रोहित भदसाली।  घुमारवीं, 21 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी...
Translate »
error: Content is protected !!