भाजपा के खोखले दावों से तंग लोग, कांग्रेस को फिर से सौंपना चाहते हैं देश की बागडोर – सांसद मनीष तिवारी

by

श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा
श्री आनंदपुर साहिब, 1 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि लोग केंद्र की भाजपा सरकार के खोखले दावों से तंग आ चुके हैं, जो चुनाव के वक्त लोगों से किया गया कोई भी वायदा बीते साढ़े 9 सालों के दौरान पूरा करने में असफल रही है। लोग कांग्रेस को एक बार फिर से देश की बागडोर सौंपना चाहते हैं, जिसने हमेशा देश की तरक्की और आपसी भाईचारे को प्राथमिकता दी है।
सांसद तिवारी श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों सैनी माजरा, भनाम और महरोली का दौरा करने के अवसर पर अयोजित जनसाभाओं को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने संसदीय ने कोटे से जारी 3 लाख रुपए की ग्रांट से बने गांव सैनी माजरा के सरकारी प्राइमरी स्कूल के नए कमरे का उदघाटन किया। वहीं पर, गांव भनाम के विकास हेतु जारी अढ़ाई लाख रुपए की ग्रांट भी सौंपी।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान देश व राज्य का बड़े स्तर पर विकास हुआ है। उनकी ओर से भी अपने संसदीय क्षेत्र के विकास हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वह अपने संसदीय कोटे से लगातार अलग-अलग विकास कार्यों हेतु फंड जारी कर रहे हैं।
उन्होंने विकास के नाम पर झूठे दावे करने वालों को भी निशाने पर लिया। सांसद ने कहा कि लोग भाजपा द्वारा किए गए वादे पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। ना तो लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपए आए, ना ही युवाओं को एक करोड़ नौकरियां मिलीं। भाजपा की नीतियों से दुखी लोग कांग्रेस को एक बार फिर से केंद्र की सत्ता सौंपना चाहते हैं और इन विधानसभा चुनावों से इसकी शुरुआत होने जा रही है।
इस दौरान अन्य के अलावा, पंजाब कांग्रेस सचिव प्रताप सैनी, गुरवीर सिंह परमार, डॉ अच्छर शर्मा, चौधरी भगत राम, लाडी सैनी माजरा, सरपंच सैनी माजरा मनिंदर कौर, हैड टीचर रूपिंदर कौर, नंबरदार देसराज सैनी, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र बग्गा, ब्लॉक समिति सदस्य विजय कुमार पिंका, रामसरूप भगत, पूर्व सरपंच गोपाल सैनी, पवन कुमार पम्मी, धर्मपाल सैनी, मास्टर जोगिंदर सैनी, जसवीर सिंह ससकोर पूर्व ब्लाक प्रधान, सुरजीत सिंह सरपंच महरौली, कमलजीत सिंह चनौली भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यह कहाँ का इन्साफ … पाकिस्तान से भेजे ड्रोन के मौत के शिकार हुई महिला के परिवार को पांच लाख : नकली शराब पीने से मरने वालो के परिवारों को दस दस लाख और नौकरी : अमरप्रीत लाली

गढ़शंकर। नकली शराब पीकर मरने वाले को दस दस लाख और नौकरियां दिए जा रहे और पाकिस्तान से आये ड्रोन से मौत का शिकार हुई महिला के परिवार को सिर्फ पांच लाख देने की...
article-image
पंजाब

कार लूटने के मामले में फरार लुटेरा काबू : 2 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

अमृतसर  : थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने 6 महीने पहले हुई लूट की एक वारदात की गुत्थी को सुलझा लिया था। लुटेरों ने ऑटो कार लूटी थी। पुलिस द्वारा दो लुटेरों को 27 और...
article-image
पंजाब

प्रत्येक वर्ग तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना मुख्य उद्देश्य : डॉ. कर्ण हितेषी

योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित, सम्पूर्णता अभियान पर जागरूकता शिविर का आयोजन एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला मुख्यालय चम्बा में आज “सम्पूर्णता अभियान”...
article-image
Uncategorized , पंजाब

पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस को बनाया निशाना : सेना ने जालंधर में ड्रोन हमले को किया नाकाम, कई शहरों में ब्लैक आउट

चंडीगढ़। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने पंजाब के जालंधर, अमृतसर और पठानकोट में हमला कर दिया है। जालंधर, चंडीगढ़ और पठानकोट में पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया है। जालंधर के सूरानस्सी इलाके...
Translate »
error: Content is protected !!