भाजपा ने हिमाचल में मिशन रिपीट को सम्पूर्ण करने में नतीजो से पहले बना रही रणनीति : भाजपा कर रही आजाद प्रत्याशियों से संपर्क

by

शिमला: विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही सत्ता पीआर काबिज भाजपा मिशन रिपीट के समीकरण बनाने में जुट गई है। जिसके तहत भाजपा अपने बागियों को रिझाने में एलजी गई है । पार्टी के शीर्ष नेता नामांकन वापसी के समय तक भी बगावत करने वालों को मनाने का प्रयास में लगी है। अब मतदान के बाद भी कोशिशें जारी है। नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने ओक ओवर पहुंचे। भाजपा ने इस बार कांग्रेस छोड़ कर आए लखविंद्र राणा को टिकट दिया। इससे नाराज होकर भाजपा के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने आजाद तौर पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने हरदीप बावा को चुनाव में उतारा। चुनाव में भाजपा को देहरा, नालागढ़, आनी, कुल्लू, सुंदरनगर, मंडी, फतेहपुर, रोहड़ू, किन्नौर, हमीरपुर सीट पर बागियों से पार्टी उमीदवारो को मुकाबला दे रहे है। लिहाजा मुकाबला तिकोना होने के कारण कुछ भी हो सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह चुके है कि हिमाचल प्रदेश में दो पार्टियों में ही सीधी टक्कर होती है, लेकिन भाजपा उसमें आगे निकल चुकी हैं। कांग्रेस वाले जो आंकड़े लगा रहे हैं, वह भूल जाए। इतनी सीटें जीतेंगे, वहां तक की स्थिति ही नहीं है। उनके एक नहीं कई बड़े नेता चुनाव हारने वाले हैं। भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। लेकिन चुनाव परिणाम से पहले ही भाजपा ने जीतने वाले संभावित बागियों से संपर्क शुरू कर दिया है। मतगणना से पहले पार्टी से बागी होकर मुख्यमंत्री से मिलना भाजपा का बागियों के साथ मिलकर सरकार बनाने की ओर इशारा कर रहा है। इसके अलावा पार्टी की नजर अन्य सीटों पर भाजपा से बागी होकर चुनाव में उतरे उम्मीदवारों पर भी है। यही कारण है कि भाजपा ने अभी से जीत सकने वाले अपने बागियों पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। भाजपा हर सीट को लेकर गंभीर है। हर क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी और वहां के पदाधिकारियों से अलग-अलग फीडबैक लिया जा रहा है। साथ ही रणनीति बन रही है और संभावनाएं तलाशी जा रही हैं कि किस तरह से भाजपा को दोबारा से सत्ता में स्थापित किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा फैसला :16 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स नहीं जा सकेंगे कोचिंग : आदेशों की अवहेलना करने वालों पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा, कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द भी हो सकता

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए कोचिंग सेंटरों पर नकेल कसी है। सरकार ने निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी करते हुए आदेश दिया है कि 16...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने किया बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ….कहा…. मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक

राकेश शर्मा :  देहरा  :  राज्य स्तरीय कालीनाथ कालेश्वर बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मंगलवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने किया। सर्वप्रथम उन्होंने श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 हजार डीओ नोट पहुंचे : आवश्यक आवेदनों पर ही विचार का फैसला

एएम नाथ। शिमला : शिक्षकों के तबादलो को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय में तबादलों से संबंधित 18 हजार डीओ नोट पहुंच गए हैं। मंत्रियों, विधायकों से आवेदन मंजूर करवाकर शिक्षकों ने तबादलों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीले पदार्थों पर रोकथाम के लिए सभी हितधारक आपसी समन्वय से करें कार्य: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

 शिमला :  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यशाला की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मादक...
Translate »
error: Content is protected !!