भाजपा नेता निमिषा मेहता को 12 वजे डिटेन किया और शाम पांच रिलीज़ कर दिया….मोदी सरकार द्वारा जनता के हित में शुरू की गई योजनाओं से घबरा गई : निमिषा मेहता।

by

गढ़शंकर, 21 अगस्त :  भाजपा नेत्री व गढ़शंकर विधानसभा हलका इंचार्ज  निमिषा मेहता को  दोपहर करीब 12 बजे उनके गढ़शंकर स्थित निवास कम कार्यालय पर पुलिस ने डिटेन किया।

इस दौरान जसप्रीत सिंह डीएसपी गढ़शंकर, गगनदीप सिंह सेखों एसएचओ गढ़शंकर और एसएचओ माहिलपुर जय पाल पुलिस के साथ निमिषा मेहता निवास कम कार्यालय पर पर पहुंचें और कुछ समय निमिषा मेहता द्वारा गांवों में केंद्र की योजनाओं के संबंध में लगाए जा रहे कैम्पों की मंजूरी सबंधी स्वाल जवाब किए और और फिर निमिषा मेहता को डिटेन कर लिया और शाम पांच वजे रिलीज़ कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से भाजपा नेत्री निमिषा मेहता के समर्थक भड़क गए और पंजाब सरकार, हलका विधायक और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनता के हित में शुरू की गई योजनाओं से घबरा गई है और भाजपा नेताओं को धमका रही है। उन्होंने कहा कि वे ऐसे तुगलकी फरमानों से डरने वाली नहीं हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।


एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : निमिषा मेहता गांवों में बिना मंजूरी के सरकारी योजनाओं के कार्ड बनाने के कैंप लगाए जा रहे थे। जिसके चलते उन्हें डिटेन किया था। उसे समझा दिया गया कि बिना मंजूरी के कैंप नहीं लगाए जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

हमला कर कार लूटने के मामले में मकबूलपुरा थाने की पुलिस ने सुखमंदर सिंह को किया गिरफ्तार

मकबूलपुरा (अमृतसर) : अमृतसर मॉल के पास तेजधार हथियारों से हमला कर कार लूटने के मामले में मकबूलपुरा थाने की पुलिस ने खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी...
article-image
पंजाब

करोड़ों रुपए की हेरोइन भी बरामद : सब इंस्पैक्टर व उसके 2 अन्य साथी भी गिरफ्तार

लुधियाना। जिले में बुधवार को पंजाब एसटीएफ टीम की ओर से एक सब इंस्पेक्टर को 16 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। एसटीएफ ने आरोपी को ट्रेप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। सब इंस्पेक्टर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने सकरी और बिलासपुर में सुनी जनसमस्याएं – रोजमर्रा की समस्याओं का घर द्वार पर निपटारा उनकी प्राथमिकता : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : तलवाड़ा –    देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर आज सोमवार को ग्राम पंचायत सकरी और बिलासपुर में जाकर लोगों से मिलीं तथा उनको पेश आ रही समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए...
article-image
Uncategorized , पंजाब

नतीजा शानदार : खालसा कालेज में चल रहे चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड और बीएससी बीएड का नतीजा शानदार

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में चल रहे चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड और बीएससी बीएड का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज की कार्याकारी प्रिसीपल प्रो. लखविंद्रजीत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!