भाभी की अवैध संबंधों व मानसिक प्रताड़ना के कारण उसके की भाई ने आत्महत्या : मृतक के भाई और परिजनों ने आरोप लगाते हुए,एसपी से मिलकर कारवाई की लगाई गुहार, पुलिस कर्मी ससपेंड

by

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सीआरपीएफ जवान ने हरियाणा के पिंजौर में बीती 5 दिसंबर को सीआरपीएफ कैंप में सुंदरनगर के महादेव पंचायत निवासी पंकज (34) आत्महत्या थी। मृतक पंकज 10 वर्ष से सीआरपीएफ में सेवारत था। अब मामले में मृतक पंकज के भाई रोहित कुमार व अन्य परिजन एसपी से मिलने पहुंचे हैं। मृतक पंकज के भाई रोहित कुमार भारतीय सेना में सेवारत है।

रोहित ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी की अवैध संबंधों व मानसिक प्रताड़ना के कारण ही उसके भाई ने आत्महत्या की है, लेकिन इस बात को उसका अपना परिवार भी छिपा रहा है. इन सब आरोपों को लेकर रोहित एसपी मंडी के दरबार पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। रोहित कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी भाभी का पिछले 2 साल से धनोटू थाना में कार्यरत एक पुलिसकर्मी के साथ अवैध संबंध था। जिसके बारे में उसके भाई को पता चल गया था और जिस कारण उसका भाई लगातार मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। इसी से तंग आकर छह माह पहले भी उसके भाई ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। इन अवैध संबंधों की शिकायत उसके बड़े भाई पंकज कुमार ने धनोटु थाना को भी की थी, लेकिन थाना में इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने कार्यवाई करने के बजाय मामले को दबाया। आज भी पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पिंजौर पुलिस भी इस मामले पर लीपापोती की है। उन्होंने एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जिसके बाद धनोटू पुलिस थाना के टीम ने मृतक सीआरपीएफ जवान के घर जाकर परिवार, भाई सहित कई अन्य लोगों के बयान दर्ज किए है। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि रोहित कुमार के भाई पंकज की मौत पिंजौर में हुई है। जिसके चलते एप्लीकेशन पंचकूला पुलिस को फॉरवर्ड कर दी गई है। जिस पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए गए हैं, उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शुरू होंगी चुनावी साक्षरता कार्यशालाएं

रोहित जस्वाल।  ऊना, 15 मई। ऊना जिला के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में चुनावी साक्षरता कार्यशाला गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण तथा विकास में विश्वास रखती, जन कल्याण के लिये काम कर रही सरकार : किशोरी लाल

बैजनाथ, 14 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत घोड़ पीठ में लोक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 सितम्बर से ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध – 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगे अश्विन नवरात्र मेले : एसडीएम डॉ संजीव शर्मा

राकेश शर्मा l. ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  22 सितम्बर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले अश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर पंचायत क्षेत्र में 21 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ो लूटे 13 फार्मा कंपनियों से और लिए महंगे गिफ्ट : किस ड्रग कंट्रोलर ने कर दिया बड़ा खेल..जानिए कौन !!

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा व विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन का भ्रष्टाचार जाल आखिरकार ईडी  की गिरफ्त में आ गया है। ईडी सरीन को आय...
Translate »
error: Content is protected !!