भारत-पाक DGMO की बातचीत, सीजफायर समझौते के पालन पर सहमति, सीजफायर उल्लंघन न करने का पाकिस्तान ने दिया भरोसा

by

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने आज हॉटलाइन पर विचार-विमर्श किया. यह वार्ता सीमाओं पर शांतिपूर्वक स्थिति बनाए रखने को लेकर हुई. भारत-पाक के बीच बातचीत के दौरान दोनों देशों ने नियंत्रण रेखा (LOC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर सीजफायर समझौतों के पालन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

यह वार्ता भारत की तरफ से राजीव घई और पाकिस्तान की तरफ से काशिफ अब्दुल्लाह के नेतृत्व में आयोजित की गई. बातचीत में भारत ने साफ संदेश दिया कि वह सीमा पर किसी भी प्रकार के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने भरोसा दिया कि वह सीजफायर का हर हाल में पालन करेगा. यह बैठक कई महीनों में पहली बार हुई, जब दोनों देश शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विचार-विमर्श करते नजर आए।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-पाक DGMO की इस पहल से दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास बढ़ सकता है. सीमा पर कई बार होने वाली गोलीबारी और जान-माल की हानि को रोकने के लिए यह वार्ता एक अहम कदम है. हालांकि, इससे पहले भी दोनों देशों के बीच ऐसे प्रयास हुए हैं, लेकिन इस बार उम्मीद की जा रही है कि दोनों पक्ष वाकई में शांति बनाए रखेंगे।

हॉटलाइन वार्ता का महत्व:
इस वार्ता की खास बात यह रही कि यह सीजफायर के बाद पहली बार हुई है. दोनों देशों के DGMO ने सीमा की स्थिति पर गहराई से चर्चा की और भविष्य में शांति बनाए रखने का भरोसा जताया. यह वार्ता दीर्घकालिक समाधान की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।

सीमाओं पर बढ़ सकती है स्थिरता:
विशेषज्ञ मानते हैं कि DGMO चर्चा से सीमा पर शांति और स्थिरता का माहौल बनेगा. हर साल सीमा पर गोलीबारी के कारण हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर सीजफायर की पालना की गई तो यह क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा. सीमावर्ती गांवों के निवासियों को इस वार्ता से काफी उम्मीदें हैं. उनका मानना है कि यदि दोनों देश शांति समझौते का पालन करते हैं, तो उनके जीवन में अब स्थिरता आएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमीन रजिस्ट्री का बदल गया नियम: जमीन खरीदने का प्लान बना रहे तो आप के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट

अगर आप अभी जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट निकल कर आ रहा है। ऐसे में आप सभी को यह अपडेट पढ़ना...
article-image
पंजाब

अग्निवीर अमृतपाल सिंह के माता पिता को मुख्यमंत्री मान ने 1 करोड़ का चेक सौपा

मानसा : सेना ने ड्यूटी पर तैनात अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत की वजह आत्महत्या माना है। अग्निवीर की मौत के चार दिन बाद सेना ने 15 अक्टूबर को एक्स पर लिखे एक पोस्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुत्तों ने भगाया, खेत में भागे : ट्रैक-स्पाइक्स-डाइट की कमी….फिर भी 10.09 सेकेंड में 100मी बनाया रिकॉर्ड

रांची :  बिरसा मुंडा स्टेडियम में 25 साल के पंजाब के एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने जैसे ही 10.09 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया,तबसे ही जालंधर के गांव पटियाल में उनके और उनके कोच सरबजीत सिंह-हैप्पी...
article-image
पंजाब

ओंकारेश्वर से कावड़ (गंगाजल) लेकर कावड़ दर्शन कुमार चले थे और 32 दिन के बाद करीब 1425 किलोमीटर पैदल रास्ता तय करके आज गढ़शंकर पहुंचे

कावड़ लेकर पहुंचे हाजीपुर के दर्शन कुमार का लंगर कमेटी द्वारा भव्य स्वागत गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के सेवादारों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में...
Translate »
error: Content is protected !!