भारत-रूस डिजिटल अर्थव्यवस्था तैयार करने पर सहमत : करेंसी से संबंधित निर्णय जल्द होंगे

by

भारत और रूस ने डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आधुनिक बुनियादे ढांचे को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया है। ब्रिक्स देशों के बीच इंटरनेशनल संबंधों को विस्तार देते हुए भारत और रूस डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने पर सहमत हुए हैं।  दोनों देशों के बीच डिजिटल इकोनामी के लिए साझेदारी की गई है। दोनों देशों ने हाल ही में आधुनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास की जरूरत को समझा है और इसे लेकर साझेदारी भी की है।

करेंसी से संबंधित निर्णय जल्द होंगे :   भारत और रूस के बीच डिजिटल इकोनामी ब्लॉक लंबे समय से ब्रिक्स की मूल मुद्रा के संभावित फैसले से जुड़ा हुआ है। करेंसी के ब्लॉकचेन पर आधारित होने की अफवाह भी है। माना जा रहा है कि इससे डिजिटल अर्थव्यवस्था क्षेत्र में आगे के काम से लाभ हो सकता है। अब दोनों देशों ने उस दिशा में प्रयास करने और द्विपक्षीय प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से व्यक्त की है। मॉस्को सिटी सरकार के मंत्री और भारत के साथ सहयोग के लिए बिजनेस काउंसिल बोर्ड के अध्यक्ष सर्गेई चेरेमिन ने हाल ही में स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो कार्यक्रम में कहा कि दोनों देश सबसे आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण, सुरक्षित और आरामदायक शहरी वातावरण बनाने के सामान्य लक्ष्य पर एकजुट हैं।

रूस और भारत ने डिजिटल अर्थव्यवस्था का विकास : 2023 में ब्रिक्स गठबंधन की बैठकों में जियो पॉलिटिकल मुद्दे ही हावी रहे। दरअसल ब्रिक्स गठबंधन ने पिछले साल के वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद सुर्खियां बटोरीं, जब इसमें छह देशों को जोड़ने की योजना का ऐलान किया गया। दो दशक पहले दक्षिण अफ्रीका को शामिल करने के बाद से यह ब्लॉक की पहली ऐसी योजना थी। 2024 की ओर बढ़ते हुए सभी की निगाहें ब्रिक्स मुद्रा के विकास पर हैं। हालांकि परियोजना का विवरण नहीं मिल पाया है। लेकिन ऐसी अफवाह है कि ब्रिक्स देशों की करेंसी को लेकर काम चल रहा है। ब्रिक्स पहल के बीच ही रूस और भारत दोनों ने डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के लिए साझेदारी की है, जो कि महत्वपूर्ण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में प्राकृतिक खेती से तैयार की गई हल्दी की खरीद में शुरू : 90 रूपए प्रति किलो तक की दर से होगा किसानों को भुगतान : डॉ ज्योति रंजन कालिया

एएम नाथ। चुवाड़ी : जिला चंबा के उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में प्राकृतिक खेती से तैयार की गई हल्दी की खरीद शुरू हो गई है जिसमें 22 मई को पहले दिन क्षेत्र के पांच किसानों से...
article-image
पंजाब

26 अप्रैल से 5 मई तक तहसील कांप्लेक्स के अंदर नहीं जाएगा कोई वाहनः एस.डी.एम

– उपरोक्त समय के दौरान नए तहसील कांप्लेक्स के अंदर जाने वाली सड़क का करवाया जाएगा निर्माण कार्य होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : एस.डी.एम होशियारपुर संजीव कुमार ने बताया कि नए तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर की...
article-image
पंजाब , समाचार

नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मैरा खड्ड में सौ फुट लंबी व चार फुट ड्रेन खोद डाली : वन विभाग दुारा तीन दिन बाद भी कोई कारवाई नहीं

गढ़शंकर : गढ़शंकर में माईनिंग व वन माफिया वैखोफ होकर जगह जगह यहां नजायज माईनिंग कर रहा तो अव इस माफिया ने गांव मैरा की खड्ड में एक निजी ईमारत को बचाने के लिए...
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी के एक पद हेतू 15 जुलाई को आयोजित होने वाली कांउसलिंग स्थगित

ऊना, 12 जुलाई – उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई को जेबीटी का एक पद दिव्यांग श्रेणी(आॅर्थो) में भरने हेतू आयोजित होने वाली कांउसलिंग को...
Translate »
error: Content is protected !!