भारतीय मानक ब्यूरो, द्वारा लम्बागांव स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘शाइन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

by

कांगड़ा, 12 अगस्त: भारतीय मानक ब्यूरो, परवाणू शाखा कार्यालय द्वारा गत दिवस लम्बागांव में महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘शाइन’ स्टैंर्ड हेल्प इन्फार्म एंड नरचर एम्पावरमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक एवं प्रमुख, भारतीय मानक ब्यूरो, परवाणू शाखा कार्यालय एस.सी. नायक ने की।
एस.सी. नायक ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आईएसआई चिह्न और हाॅलमार्क के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईएसआई चिह्न गुणवत्ता और सुरक्षा का प्रतीक है, जबकि हाॅलमार्क सोने और चांदी के आभूषणों की शुद्धता सुनिश्चित करता है। उन्होंने महिलाओं को कहा कि खरीदारी के समय उत्पादों और आभूषणों की गुणवत्ता की पुष्टि के लिए यह गुणवत्ता चिह्न अवश्य जांचें।
लम्बागांव ब्लाॅक के स्वयं सहायता समूहों की कुल 109 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत निवारण तंत्र और सुरक्षित खरीदारी के तरीकों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया और मानकों, प्रमाणन एवं उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित अपने प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भलेई माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज अपने चंबा प्रवास के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक शक्ति स्थल भद्रकाली माता मंदिर भलेई में अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुनंदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में कांडी पुल से जलाशय में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिले के भलेई-खैरी मार्ग पर स्थित कांडी पुल से एक युवक ने चमेरा-1 जलाशय में छलांग लगा दी। इसके बाद युवक लापता है। पुलिस टीम युवक की तलाश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अब कहां जाएंगे 8 साल से कार्यरत कर्मचारी- पूछा हाईकोर्ट ने -: 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर रोक बरकरार

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने उद्यान विभाग में बागवानी विकास परियोजना के तहत करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर लगी रोक बरकरार रखी है। मामले की अगली सुनवाई 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

मनरेगा कामगारों की ई- केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!