भाषा एवं संस्कृति विभाग सभागार में पहले दिन ‘द बियर’ और ‘खाली पेट’ का हुआ सफल मंचन : नलवाड़ी मेला के अवसर पर आयोजित नाट्य उत्सव का तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 18 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर नाट्य उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने गत देर सायं भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग सभागार में नाट्य उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
नाट्य उत्सव के पहले दिन दो नाटकों ‘द बियर’ और ‘खाली पेट’ का सफल मंचन किया गया। ‘द बियर’ नाटक की प्रस्तुति द बिगिनर्स, शिमला द्वारा की गई, जिसका निर्देशन कपिल देव शर्मा ने किया। इसमें अधिराज शर्मा, कार्तिक शर्मा, अमृतांश, पालक और पायल ने मंच पर अभिनय किया, जबकि रोहित कुमार और सृष्टि ने बैकस्टेज दायित्वों का निर्वहन किया।
इसी प्रकार ‘खाली पेट’ नाटक की प्रस्तुति व्यासपुर रंगमंच, व्यासपुर द्वारा की गई। इस नाटक का लेखन मोहम्मद इनामुल्ला ने किया है, जबकि विनोद शर्मा और शिवांगी रघु ने अभिनय प्रस्तुत किया। नाट्य उत्सव के दूसरे दिन भी दो नाटकों का मंचन किया जाएगा, जिनमें ‘एक लड़की पांच दीवाने’ तथा ‘जहर’ शामिल हैं।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के दौरान नाट्य उत्सव जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से जहां कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को बल मिलता है, वहीं कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से पारंपरिक नाट्य शैलियों, लोक कथाओं, सामाजिक विषयों और ऐतिहासिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता है, जिससे सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सुनिश्चित होता है।
उन्होंने कहा कि नाट्य उत्सव सामाजिक जागरूकता का भी एक प्रभावी माध्यम है। नाटकों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों, समस्याओं और समसामयिक मुद्दों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया जाता है, जिससे दर्शकों पर गहरा प्रभाव पड़ता है और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सोच विकसित होती है।
उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री की धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जाट महासभा रष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली , 11 नवंबर : अखिल भारतीय जाट महासभा रष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा के वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा : नगरोटा को शिक्षा हब के रूप में करेंगे विकसित: बाली

नगरोटा 08 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगबां क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए कारगर कदम उठाए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाखों लोगों को राहत देने वाली योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री के मन में घृणा का भाव : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री नहीं प्रोपेगेंडा मंत्री की तरह झूठ बोल रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू जो खुद बड़ी लकीर नहीं खींच सकते वह किसी की खींची लकीर को मिटाने में यकीन करते हैं एएम नाथ। मण्डी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में आपदा ने बहुत गहरे घाव दिए, पीड़ितों के प्रति संवेदनाएँ : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को दी शुभकामनाएँ मंत्री के ख़िलाफ़ मुकदमे में नरमी और भाजपा नेताओ के पर हत्या के प्रयास का मुक़दमा एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!