भीख मांगती बच्ची को छुड़ाया : बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स ने की छापेमारी

by
जालंधर। जिला स्तरीय बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स द्वारा कपूरथला चौक पर छापेमारी कर एक भीख मांगती बच्ची को रेस्क्यू किया गया।
जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल भिक्षा मांगने को जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट जीवनजोत 2.0 के तहत और डिप्टी कमिश्नर की हिदायतों पर यह चेकिंग की गई थी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान छुड़वाई गई बच्ची को डिवीजन नंबर-2 पर डी.डी.आर. करवाकर बाल भलाई समिति, जलंधर में पेश किया गया। बाल भलाई समिति द्वारा बच्ची को चिल्ड्रेन होम फॉर गर्ल्स, जालंधर में शेल्टर दे दिया गया।  उन्होंने कहा कि बच्ची के पुनर्वास और पढ़ाई के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे।
रेस्क्यू टीम में लीगल कम प्रोबेशन अधिकारी संदीप कुमार, सोशल वर्कर तैनू बाला, काउंसलर सुनीता और डाटा एंट्री ऑपरेटर नवजोत कौर भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बढ़ रहे तापमान से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्यां में पौदे लगाकर कर उन्हें संभाल कर ही बचा जा सकता, अन्यथा आने वाले सालों में 50 डिग्री से तापमान पार होना तय : ADM मोहित कुमार

गढ़शंकर :  केंद्र सरकार द्वारा किसानों और पशु पालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों व पशु पालकों को जानकारी मुहैया करवाने के लिए   पीएयू – कृषि विज्ञानं केंद्र...
article-image
पंजाब

भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भगतों द्वारा जगह जगह लंगर आयोजित 

गढ़शंकर, 23 जनवरी: भगवान श्री रामलला जी के पवित्र मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा केपावन अवसर पर खुशी में, राम भक्तों द्वारा जगह-जगह लंगर लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की गई। समाजसेवी अमृत, कुलभूषण शोरी, सीता...
article-image
पंजाब , समाचार

यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर ने 22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की क्लब वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर किया ट्रॉफी पर किया कब्जा

गांव वर्ग  के फाइनल में धमाई ने जीत हासिल की तथा कॉलेज वर्ग में खालसा कॉलेज माहिलपुर ने की जीत हासिल गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की ओर से खालसा...
article-image
पंजाब

गांव धनोआ से निर्मल कुटिया गालोवाल तक विशाल नगर कीर्तन सजा : वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की मुख्य मांग: संत बलबीर सिंह

मुकेरियां (होशियारपुर), 03 दिसंबर श्री गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित पवित्र बेई के साथ-साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया एवं पांच प्यारों के नेतृत्व में गांव धनोआ...
Translate »
error: Content is protected !!