भूपनगर दंगल में ईरान के होदी ने जीती बड़ी माली : 250 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच,

by

पांच लाख रुपये के इनाम बांटे

बद्दी, 19 जून।  ग्राम पंचायत भटोली कलां के तहत भूपनगर में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। वीरवार देर रात तक चले मुकाबलों में पहलवानों के दांव-पेंच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक अखाड़े के चारों ओर डटे रहे।
कुश्ती दंगल समिति के प्रधान नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 250 पहलवानों ने भाग लिया। सभी पहलवानों को उनकी कुश्तियों के अनुसार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल में विभिन्न मुकाबलों के विजेताओं और उपविजेताओं को कुल पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
दंगल की बड़ी माली का मुख्य मुकाबला ईरान के होदी और साहिल कोहाली के बीच हुआ। रोमांचक और कड़े मुकाबले में होदी ने जीत दर्ज कर बड़ी माली अपने नाम की। विजेता होदी को 51 हजार रुपये और उपविजेता साहिल कोहाली को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
वहीं छोटी माली का मुकाबला बाज और विजय के बीच हुआ, जिसमें बाज विजेता रहे। छोटी माली के विजेता को 31 हजार रुपये और उपविजेता को 30 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
बड़ी माली के विजेता और उपविजेता को दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने सम्मानित किया, जबकि छोटी माली के विजेता और उपविजेता को पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी,पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, बीडीसी पट्टा के चेयरमैन अशोक कुमार, जिला परिषद सदस्य राज कुमार चौधरी, समाजसेवी हंस राज चंदेल, कुश्ती दंगल कमेटी के प्रधान नरेश प्रजापति, हनीफ मोहम्मद, भटोली कलां के प्रधान कपिल कुमार, धर्मपाल चंदेल, नरेंद्र चंदेल, कमल लंबरदार, गुरचरण चंदेल, श्यामलाल प्रधान, प्रदीप कुमार, सतपाल धीमान, हुसैन पंच, मनिंदर कुमार, कमल वर्मा, हरीश शर्मा, मदन लाल शर्मा, नंदलाल गुरु, प्रेम शर्मा, संजू पंच, प्रधान गुल्लरवाला महेंद्र सिंह, प्रधान थाना रामचंद्र, प्रधान लोधी माजरा धर्मपाल पप्पू, प्रधान मानपुरा राज सिंह, प्रधान गुरुमाजरा गुरमेल चौधरी, बीडीसी हरविंदर गुल्लरवाला, दीवान, उप प्रधान गुल्लरवाला ज्ञान चंद, प्रेम चौधरी, पूर्व प्रधान तरसेम लाल
भटोली कलां के प्रधान कपिल कुमार सहित बहुत से
जन प्रतिनिधि, गणमान्य ग्रामीण व पहलवान मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईजी की पत्नी व नाबालिग बेटे सहित करीब 15 सुरक्षाकर्मियों पर एफआईआर दर्ज

एएम नाथ। पिंजौर : हिमाचल प्रदेश के आईजी विमल गुप्ता के नाबालिग बेटे और करीब 15 सुरक्षाकर्मियों पर पिंजौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आईजी की पत्नी शालू गुप्ता को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैहिंदवानी में वाईक स्वार युवकों ने सरकारी अध्यापक के घर के गेट पर किए तीन राऊंड फायर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही : पुलिस ने किए तीन खाली खोल और तीन ङ्क्षजंदा कारतूस बरामद

गढ़शंकर : गांव मँहिंदवानी में अध्यापक के घर के गेट पर कल रात करीव साढ़े नौ वजे वाईक स्वार दो युवकों ने तीन राऊंड फायर किए और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल में सजेगा मिलेट्स फूड फेस्टिवल : रागी, बाजरा, ज्वार, कुट्टु, कंगनी, कोदो जैसे मोटे अनाज के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पकवानों का ले सकेंगे आनंद

धर्मशाला, 15 जून। कांगड़ा वैली कार्निवल में ‘मिलेट्स फूड फेस्टिवल’ एक बड़ा आकर्षण होगा। इसके माध्यम से लोगों को श्री अन्न (मोटा अनाज) के विभिन्न पकवानों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। बता दें,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर : किसके सिर सजेगा ‘ताज’, जानें क्या है Exit polls में अनुमान

 जम्मू-कश्मीर चुनाव पर सभी की निगाहें इस समय  हैं। वहां 10 साल बाद चुनाव हुए थे। देश का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसे लेकर काफी उत्सुकता...
Translate »
error: Content is protected !!