भूमि रिकॉर्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पटवारी से करें संपर्क – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना, महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी दी है कि जिला में भू-मालिकों की भूमि से संबंधित रिकॉर्ड को उनके आधार और मोबाइल नंबर से जोड़ने का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुलभ बनाना है।
एडीसी ने बताया कि जिला ऊना में अभी भी कई भू-मालिकों की आधार और मोबाइल सीडिंग का कार्य शेष है। उन्होंने सभी भू-मालिकों से आग्रह किया है कि वे शीघ्र अपने क्षेत्र के संबंधित पटवारी से संपर्क करें और अपनी भूमि की आधार व मोबाइल सीडिंग की प्रक्रिया को पूर्ण करवाएं। पटवारी के पास जाते समय अपना आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर जाना सुनिश्चित करें ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जरलू में 20.31 करोड़ से बनेगा सब मार्केट यार्ड,कृषि मंत्री ने किया ई-किसान भवन का लोकार्पण : खेती में आधुनिक तकनीकें अपनाएं किसान – प्रो. चंद्र कुमार

मंडी, 9 अक्तूबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सोमवार को मंडी जिले के लूणापानी में ई-किसान भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 65 लाख रुपये से निर्मित इस भवन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने देई कैलेंडर-2024 का किया विमोचन

मंडी, 9 दिसम्बर। महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर जिला में लागू किए गए देई (Daughter Empowerment Initiative) कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुल्थान में आयुष विभाग द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर : सीपीएस किशोरी लाल

स्वास्थ्य शिविर में 180 लोगों की जांची सेहत। बैजनाथ, 15 अक्तूबर : मुल्थान मेला ग्राउंड में आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य संसदीय...
हिमाचल प्रदेश

भू-नक्शा संस्करण-5 के तहत प्रशिक्षण शिविर आरंभ 

एएम नाथ। चंबा :   जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भूमि मानचित्रों तक आम जनता की पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रथम नियमित भू-व्यवस्था...
Translate »
error: Content is protected !!