भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों में किया विकास कार्यों का DC जतिन लाल ने निरीक्षण

by
अधिकारियों को समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
रोहित जसवाल।  ऊना, 24 जुलाई। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज वीरवार को उपमंडल अंब की भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), पंचायत सचिवों तथा पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए कि वे समस्त विकास कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी करें तथा कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर क्रियान्वित योजनाएं न केवल ग्रामीण ढांचे को मजबूत करने के साथ ही आमजन के जीवन में ठोस सुधार लाने का माध्यम बनती हैं। इसलिए इन योजनाओं में देरी या अनियमितता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस मौके पर मौके पर बीडीओ ओम डोगरा सहित संबंधित पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन लाख कैश, सोने की चैन और कड़े हुए चोरी : करीब 5 वर्ष के बच्चे ने बैग चुराया, एक युवक के साथ आया उक्त बच्चा, बैग चुराने के बाद युवक बच्चे के साथ ऊना की तरफ निकल गया

ऊना :  ऊना नंगल रोड़ पर स्थित निजी होटल में जन्मदिन पार्टी में एक नन्हें बच्चे की पहले जन्मदिन की लोहड़ी कार्यक्रम में करीब 3 लाख रुपए नकद व बच्चें की दो सोने की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड का हरोली में भव्य शुभारंभ : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 152 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में नई परंपरा की हुई शुरुआत*

रोहित जसवाल।  हरोली , 15 जून. हरोली विधानसभा क्षेत्र आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने लिए प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई में जेसीबी खाई में गिरी: सुंदरनगर के चालक की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। कोटखाई : शिमला के समीप कोटखाई क्षेत्र में एक बेहद दुखद हादसे में जेसीबी मशीन गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हुडको द्वारा सीएसआर के अंतर्गत दी गई हैंड हेल्ड पोर्टेबल टीबी एक्स-रे मशीन का लोकार्पण

एएम नाथ। चम्बा :  हुडको द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग चंबा को एक हैंड हेल्ड पोर्टेबल टीबी एक्स-रे मशीन प्रदान की गई, जिसका विधिवत लोकार्पण हुडको के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा द्वारा जिला...
Translate »
error: Content is protected !!