मंड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 साल की मासूम बच्ची की मौत : सराज क्षेत्र के बालीचौकी जीरो प्वाइंट पर घटित हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार 

by
एएम नाथ। मंड़ी ;   हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसा जिले के सराज क्षेत्र के बालीचौकी जीरो प्वाइंट पर घटित हुआ। जहां पर एक अल्टो कार ने छह साल की मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। चौक के साथ एक ढाबा मालिक ने बच्ची को गंभीर हालात में अस्पताल पहुंचाया जहां पर बच्ची ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में कार भी सड़क के बीच पलट गई है।
बताया जा रहा है कि चालक ने बच्ची को बचाने के लिए गाड़ी को दूसरी ओर घुमा लिया, लेकिन बच्ची कार की चपेट में आ गई। कार भी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बच्ची को लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी रामकृष्ण ने बताया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 से प्रदेश में उद्यमिता और एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगा बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि उद्योग विभाग द्वारा 3 से 5 जनवरी, 2026 तक शिमला में हिम एमएसएमई फेस्टदृ2026 आयोजित किया जा रहा है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का लिया फैसला : राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का फैसला लिया है. यह विरोध मार्च मंगलवार (24 दिसंबर) को होगा और इसके जरिए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह के इस्तीफा देने से आए देहरा वासियों के अच्छे दिन : कमलेश

हर साल मिलने वाली विधायक और ऐच्छिक निधि कहां लगाई भाजपा के उपचुनाव थोपने के कारण लोगों के काम रुके एएम नाथ। देहरा : कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2923 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला ,जिला कांगड़ा प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए , प्रभावितों को राहत पहुंचाने को धन की कमी आड़े नहीं आएगी: मुकेश

डिप्टी सीएम बोले, प्रभावितों का पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता धर्मशाला, 29 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई अधोसंरचना की बहाली के लिए राज्य के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!