मंडी के आपदा प्रवाहित क्षेत्र का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया दौरा

by

पूरे प्रदेश में फिर से आपदा का दौर, जनजीवन अस्त- व्यस्त

एएम नाथ। मण्डी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और इस दौरान वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के बाली चौकी भी पहुंचे।

पिछले दो दिनों की भारी बारिश में भारी यहांतबाही हुई है और दर्जनों घर बह गए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं की वजह से प्रदेश में आपदा का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूरा प्रदेश आपदा की चपेट में है। जिला किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मण्डी, चंबा, बिलासपुर के साथ-साथ ऊना में भी भारी बारिश की वजह से बहुत नुकसान हुआ है। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों को आपदा राहत सामग्री के साथ-साथ नगद धनराशि का वितरण भी किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया की मौसम विभाग की चेतावनी और स्थानीय प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक यात्राओं से बचें। जब तक मौसम सही नहीं होता तब तक नदी, नालों, खड्डों, असुरक्षित स्थानों पर न जाएं। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह भी किया।


जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा की वजह से प्रदेश में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।उनके घर और जमीनें बह गई हैं। लोगों के बाग और फसलें नष्ट हो गई है। हजारों लोगों को विस्थापित होकर अपने रिश्तेदारों के यहां या किराए के मकानों में शरण लेनी पड़ी है। ऐसे में आपदा प्रभावितों को ज्यादा से ज्यादा और जल्दी से जल्दी सहायता की जानी चाहिए। आपदा के दौर में देर से मिली सहायता का कोई मतलब नहीं रहता है। जिनके घर चले गए और उनके रहने के लिए कोई जगह नहीं है उनके लिए बाद में मिली किसी भी सहायता का महत्व नहीं रहता। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि आपदा की स्थिति को देखते हुए लोगों की जल्दी से जल्दी और ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए। जिससे लोग प्रकृति की इस मार से बच सकें। नेता प्रतिपक्ष नेसभी आपदा प्रभावितों के मुद्दे को राज्य सरकार और विधानसभा में उठाने और ज्यादा से ज्यादा मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में आपदा प्रभावितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जो आपदा डेढ़ महीने पहले मंडी और उसके आसपास के कुछ इलाकों तक ही केंद्र थी अब प्रदेश भर में विभिन्न रूपों में नजर आ रही है। किन्नौर, ऊना और चम्बा में भी इसका प्रकोप बढ़ रहा है। शिमला में मुख्यमंत्री आवास के ऊपर ही लैंडस्लाइड हुई और सैकड़ो लोग होटल में जाकर ठहरे। अभी भी खतरा वहां पर बना हुआ है। आपदा की वजह से ऐसी जगह पर तबाही हुई है, जहां पर कोई कभी सोच नहीं सकता था। सराज विधानसभा क्षेत्र में ही 12 से 14 हजार फीट की ऊंचाई से कटाव शुरुआ हुआ जहां पर लोग ही न के बराबर रहते थे। आपदा के कारण और उससे बचाव के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हमें फिर से अध्ययन की आवश्यकता है। हमें नए स्तर पर नीतियां बनाकर उसे क्रियान्वित करनी होगी। जिससे आपदा के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके और लोगों के जान माल की क्षति रोकी जा सके। नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावितों से मिलकर उन्हें तत्काल प्रयोग में लाई जाने वाली राहत सामग्री का वितरण किया। जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा कंबल, गद्दे, तिरपाल के साथ-साथ राशन और बर्तन की किट्स भी शामिल थी। इसके अलावा उन्होंने अपना घर, दुकान और पशु शाला गंवाने वाले 48 परिवारों को नगद आर्थिक सहायता भी प्रदान की। साथ ही सभी दानी सज्जनों का आभार भी व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिवसेना हिंदुस्तान की शकक्ती मंदिर होशियारपुर में हुई विशेष बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   शिवसेना हिंदुस्तान की शकक्ती मंदिर होशियारपुर में उपाध्यक्ष पंजाब राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा हिंदू महासभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अहिल्याबाई होलकर ने भारत और भारतीयता को नया आयाम दिया : जयराम ठाकुर

सामाजिक समरसता, न्याय प्रियता, सनातन संस्कृति के संरक्षण की अग्रदूत हैं लोकमाता होलकर अहल्याबाई होलकर का जीवन प्रेरणादायक बल्ह में आयोजित त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने के लिए पंजाब विस से लाया जाए संयुक्त प्रस्ताव : बाजवा

चंडीगढ़  :  कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की अनुशंसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाल की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन : जयराम ठाकुर

देश की सेना पाकिस्तान को दे रही है करारा जवाब हमारे सुरक्षा कवच को भेद पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लाल सूबेदार...
Translate »
error: Content is protected !!