मंडी के पड्डल ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहले दिन आए 255 अभ्यर्थी

by
मंडी, 20 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। दौड़ के प्रथम बैच को उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। युवा अभ्यर्थियों नेे पूरे दम-खम के साथ दौड़ में भाग लिया।
पहले दिन बुधवार को फिजिकल टेस्ट में भाग लेने के लिए कुल्लूू जिला से 250 और लाहौल-स्पीति से 5 अभ्यर्थी पड्डल पहुंचे। इन दोनों जिलों से लिखित परीक्षा में 315 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि यह 20 दिसंबर से शुरू हुई यह रैली 24 दिसंबर तक चलेगी। जबकि 25 और 26 दिसम्बर दो दिन रिजर्व रखे गए हैं।
उन्होंने बताया कि रैली में फिजिकल टेस्ट के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए कुल 2310 अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 50 और 60 युवाओं के बैच बनाकर दौड़ करवाई जा रही है। युवाओं को दौड़ के दौरान समय की जानकारी के लिए बड़ी घड़ी भी लगाई गई है। इसके साथ ही ठण्ड के मौसम के कारण दौड़ को धूप आने के बाद शुरू किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उनके ग्रांउड में पहुंचने का समय भी 6 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि रैली के आयोजन में जिला प्रशासन से पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि 21 को मंडी जिला की तहसील औट, बागाचुनौगी, बालीचौकी, बलद्वाड़ा, बल्ह, बदरोटा, चचयोट, छतरी, डेहर, डलवान और धर्मपुर के लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग लेंगे। 22 को जोगिन्द्रनगर, करसोग, कटौला, कोटली, लड़भड़ोल, मकरेरी और मंडप के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 23 को निहरी, पधर, पांगणा, रिवालसर, संधोल, सरकाघाट, सुन्दरनगर, थाची, थुनाग, टिहरा और टिक्कन तहसीलों अभ्यर्थी भाग लेंगे। 24 दिसम्बर को मंडी सदर तहसील के 186 अभ्यर्थी और अग्निवीर क्लर्क के 182, टेक्निकल के 82 और टेªडमैन के 25 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड उड़ान मेला का ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया शुभारम्भ : शिमला में लिफ्ट के समीप शिमला हाट का भी निर्माण किया जायेगा जहाँ पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों की विक्री करेंगी – अनिरुद्ध सिंह

देश तथा प्रदेश के विकास में नाबार्ड बैंक का अहम योगदान – अनिरुद्ध सिंह शिमला, 20 सितंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों को सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही प्रदेश सरकार: केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज हिम ऊर्जा के अधिकारियों के साथ ग्रीन पंचायत योजना की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विधानसभा क्षेत्र शिक्षा हब बनने की ओर अग्रसर : विकास के शिखर पर पहुंचने के पश्चात अब भावी पीढ़ियों की आवश्यकताओं के मध्य नजर किए जा रहे हैं विकास कार्य–उप मुख्यमंत्री

हरोली, 19 अक्तूबर – विकास की दृष्टि से हरोली विधानसभा क्षेत्र की पूरे प्रदेश में एक विशेष पहचान है जहां पर हर क्षेत्रवासी को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसलिए वर्तमान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कोई नेता चम्बा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बना

सबसे युवा जिला अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी हैं सुरजीत भरमौरी एएम नाथ। चम्बा कांग्रेस संगठन ने चम्बा जिले में बड़ा और सशक्त संगठनात्मक निर्णय लेते हुए राहुल गांधी के करीबी एवं युवा नेता...
Translate »
error: Content is protected !!