मंडी जिला में 13 अक्तूबर से चलेगा समर्थ-2024 का जागरूकता अभियान- अपूर्व देवगन

by
नुक्कड़-नाटकों से दिया जाएगा भूकंपरोधी भवन निर्माण की तकनीकों का संदेश
एएम नाथ।  मंडी, 10 अक्तूबर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी द्वारा समर्थ-2024 कार्यक्रम के अन्तर्गत 13 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक सुरक्षित भवन निर्माण अभ्यास पर जिला में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों द्वारा इस दौरान लोगों को नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से भूकंपरोधी भवन निर्माण की विभिन्न विधियों बारे जागरूक किया जाएगा। कलाकार लोगों को भूकंप के दौरान जान-माल की क्षति व नुकसान को कम करने के दृष्टिगत भूकंप सुरक्षित मकान में प्रयोग होने वाली विभिन्न विधियों और गुणवत्तायुक्त सामग्री बरतने को लेकर भी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए सुरक्षित भवन निर्माण का ज्ञान होना अत्यंत जरुरी है।
जिला में यहां-यहां होगा नुक्कड नाटकों का आयोजन
उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर को करसोग उपमंडल में बस स्टैंड करसोग और ग्राम पंचायत खील में, बल्ह में कंसा चौक और ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर में तथा धर्मपुर में ग्राम पंचायत लंगेहड तथा बस स्टॉप टीहरा में नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। 14 अक्तूबर को पधर उमण्डल में ग्राम पंचायत डलाह और पाली में, सरकाघाट उपमण्डल में पुराना बस अड्डा सरकाघाट और ग्राम पंचायत बरछबाड़ में तथा जोगिन्द्रनगर उपमण्डल में पुराना मेला मैदान और नया मेला मैदान जोगिन्द्रनगर में, 15 को सदर मंडी उपमण्डल में इंदिरा मार्केट मंडी और बस स्टैंड मंडी में, बालीचौकी उपमण्डल में टैक्सी स्टैंड बालीचौकी और नगवाईं बाजार में, थुनाग उपमण्डल में ग्राम पंचायत थुनाग और ग्राम पंचायत बागाचुनौगी में, 16 अक्तूबर को सुन्दरनगर में न्यू बस स्टैंड सुन्दरनगर और मेन बाजार डैहर में, कोटली उपण्डल में ग्राम पंचायत भरगांव और बागी में और गोहर उपमण्डल में वर्षा आश्रालय चैलचौक और वर्षा आश्रालय गोहर में नुक्कड़-नाटकों का आयोजन किया जाएगा। पहला कार्यक्रम प्रातः 11 बजे तथा दूसरा दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा।
यह सांस्कृतिक दल करेंगे नुक्कड़-नाटक
चार दिनों तक चलने वाले इस अभियान में करसोग में कामक्षा सांस्कृतिक लोक कला मंच करसोग, बल्ह में जालपा कला मंच बल्ह, धर्मपुर में बाबा कमलाहिया सांस्कृतिक दल धर्मपुर, पधर में राधिका म्यूजिकल ग्रुप बलद्वाड़ा, सरकाघाट में हिमाचल संगीत कला केन्द्र सरकाघाट, जोगिन्द्रनगर में सरस्वति म्यूजिकल ग्रुप धर्मपुर, सदर में संवाद युवा मंडल मंडी, बालीचौकी में अनुशिका कलाम मंच नगवाईं, थुनाग में अमर युवक मंडल बगस्याड, गोहर में माण्डव्य कला मंच भंगरोटु, सुन्दरनगर में शांगल म्यूजिकल गु्रप गुलाड़, कोटली में शिव गौरी कला मंच गुटकर नुक्कड़ नाटकों का मंचन करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कायराना हरकत : पाकिस्तान से जारी हुआ पुलिस की हत्या का वीडियो : पंजाब में सुरक्षा और सियासत दोनों गर्म!

 गुरदासपुर : पाकिस्तान में  कोतहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान TTH नामक संगठन ने भी साझा किया है। इसी संगठन ने रविवार को हुई इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने अब तक इन दावों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाह के 20 दिन बाद युवती ने लगाया फंदा, पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न के आरोप

एएम नाथ। ऊना : सदर थाना ऊना के तहत भड़ोलियां खुर्द में विवाह के मात्र 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का मायका पोलियां बीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेल मंत्रालय से कालका-शिमला रेल लाइन को मुख्यमंत्री ने ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित करने का किया आग्रह – 6 सूत्रीय एजेंडे से हिमाचल बनेगा हरित ऊर्जा राज्य: मुख्यमंत्री

रोहित : शिमला।  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय रेल मंत्रालय से यूनेस्को विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन को ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित करने की संभावना तलाशने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में विवाहिता लापता, पति को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज ‘मैं मर जाऊंगी’

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा के चुराह उपमंडल में एक 20 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति फारूख खान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!