मंडी में 40 वर्षीय व्यक्ति ने और शिमला में 22 साल के युवक आत्महत्या

by
एएम नाथ। शिमला :  ढली थाना क्षेत्र के तहत शनान में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 साल के विजय के रूप में हुई है। विजय परिवार सहित शनान में किराए के मकान में रह रहा था।

बीती रात वह करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने गया था जबकि परिजन दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब विजय की मां उसे जगाने गईं तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा बंद होने के कारण परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि विजय फंदे से लटका हुआ है। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और कमरे के फर्श पर लिटा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि फंदा छत में लगे एक हुक से बनाया गया था। मृतक के गले पर गहरे नीले रंग का निशान पाया गया लेकिन शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं मिला। ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
मंडी के गांव लोअर पिपली में 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या : मकरीडी उपतहसील की ग्राम पंचायत पिपली के तहत आने वाले गांव लोअर पिपली में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिलेराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बस्सी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलेराम शाम से अपने घर में अकेले थे, उनकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। जब दिलेराम ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो स्थानीय लोगों को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में बस्सी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोला तो दिलेराम को मृत पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। उधर, पुलिस थाना जोगिंदरनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया गया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आज कुल 39 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल,सबसे अधिक आप ने 15 उम्मीदवारों के भरे नामांकन

बीजेपी ने 7,अकाली दल ने 9,कांग्रेस ने 3 ओर पांच आजाद ने किए नामांकन पत्र दाखिल किए सतलुज ब्यास टाईमस (नंगल) कौंसिल चुनवों के नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन मंगलवार को कुल...
article-image
पंजाब

23 लोगों की मौत से कोहराम – दिल्ली के बाप-बेटा गिरफ्तार : वाट्सएप चैट से हुआ बड़ा खुलासा

 मजीठा : अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। बुधवार को दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम...
article-image
पंजाब

सेवामुक्त प्रिं. वीना चोपड़ा ने नारू नंगल स्कूल की 140 छात्राओं को वितरित किए बूट

होशियारपुर  । शिक्षा विभाग से बतौर मुख्याध्यापिका सेवामुक्त हो चुकी वीना चोपड़ा की तरफ से सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल नारू नंगल की 9वीं से 12वीं कक्षा की 140 विद्यार्थियों को बूट वितरित किए...
article-image
पंजाब

रक्षाबंधन पर पंजाब की 5.30 लाख महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, खातों में पहुंची तीसरी किस्त

‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 3000 से 4500 रुपये ट्रांसफर; अब तक 70.92 लाख महिलाएं रजिस्टर्ड, 181 करोड़ रुपये जारी अमृतसर/चंडीगढ़। रक्षाबंधन के मौके पर पंजाब सरकार ने ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं...
Translate »
error: Content is protected !!