मंडी सदर में आंगनवाड़ी सहायिका के दो पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

by
एएम नाथ।  मंडी, 15 अक्तूबर ।  बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैनी ने जानकारी दी है कि समेकित बाल विकास सेवा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्योग के सारी आंगनवाड़ी केंद्र में और ग्राम पंचायत सुहड़ा के लोअर सुहड़ा-3 आंगनबाड़ी सहायिका का रिक्त पद भरा जाना है। इसके लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पद के लिए मासिक मानदेय 5500 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवम्बर रखी गई है, जबकि साक्षात्कार 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे एसडीएम कार्यालय मंडी में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि केवल महिला उम्मीदवार ही इस पद के लिए पात्र होंगी। आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे परिवारों की सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना भी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित 4 नवम्बर तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर में जमा करवा सकती हैं। साक्षात्कार के दिन सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, विशेष श्रेणियों तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी सदर के दूरभाष नंबर 01905-225540 पर संपर्क कर सकती हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पल्यूर स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को किया गया जागरूक :.चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

बाल-विवाह और बाल-शोषण की बुराई को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च पाठशाला पल्यूर के बच्चों व अध्यापकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समर्थ-2025” के तहत विद्यार्थियों ने दिया सुरक्षित निर्माण का संदेश

उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने किया मॉडलों का अवलोकन जिला स्तरीय सुरक्षित निर्माण की तकनीकों पर मॉडल प्रतियोगिता आयोजित एएम नाथ। चम्बा : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में स्वास्थ्य जांच शिविर और नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

एएम नाथ।  पधर 30 मई :  स्वास्थ्य खंड पधर के सौजन्य से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में ‘अपना विद्यालय’ मेरा स्कूल मेरा गर्व कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल गिरफ्तार : 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उठाया कदम

नई दिल्ली : ईडी ने दिल्ली शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के...
Translate »
error: Content is protected !!