मंडी सदर विधानसभा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित : 750 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, वोट देने की ली शपथ – ओम कांत ठाकुर

by
मंडी, 23 जनवरी। मंडी सदर (33) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आज मंगलवार को डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोकतंत्र की मजबूती व शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में सदर मंडी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 750 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर वोट देने की शपथ भी ली। उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में 18 वर्ष आयु के तथा 18 वर्ष के होने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।
ओम कांत ठाकुर ने बताया कि आज प्रतियोगिता का प्रथम चरण आयोजित किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने तथा वरिष्ठ वर्ग में महाविद्यालय और विवि के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में आज आयोजित की गई प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता अप्रैल माह में मंडी में आयोजित की जाएगी। जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद देश की युवा पीढ़ी को अपने देश, लोकतंत्र, चुनाव, निर्वाचन क्षेत्र और उम्मीदवारों के बारे में जानने के लिए जागरूक करना है ताकि हमारा प्रजातंत्र और अधिक मजबूत हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

250 करोड़ मांगे वित्त आयोग से डिप्टी स्पीकर आवास और ओल्ड मैट्रोपोल को बदलने के लिए

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपाध्यक्ष आवास और ओल्ड मैट्रोपोल को बदलने का सुझाव 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष को दिया है। उन्होंने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डा....
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई पर बोले नेता प्रतिपक्ष : लोकतंत्र में तानाशाही से सरकार नहीं चलाई जा सकती : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कहलाया आंबेडकर सम्मान संपर्क अभियान एएम नाथ। मंडी :  सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर गए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएस भगत सिंह को दी सीएम के ग्रह जिले हमीरपुर के नए एसपी : पदम चंद को पंडोह बटालियन भेजा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने देर रात 2 आईपीएस के तबादला आदेश जारी किए है। आदर्श चुनाव आचार संहिता हटते ही सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1010 बैलेट यूनिट, 888 कंट्रोल यूनिट तथा 1026 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच : 1001 बैलेट यूनिट, 872 कंट्रोल यूनिट तथा 1016 वीवीपैट सही पाए गए

सोलन : भारत निर्वाचन आयोजित के निर्देशानुसार ज़िला सोलन में आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं प्रथम स्तरीय जांच के नोडल अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!