मंत्री बनने के बाद संजीव अरोड़ा ने 8 कंपनियों के एमडी पद से दिया इस्तीफा… भाजपा ने साधा निशाना

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव अरोड़ा ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड समेत अपनी सभी 8 कंपनियों के एमडी पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने रविवार को कंपनी के बोर्ड को सूचित किया कि वह 3 अगस्त 2025 से यह पद छोड़ रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि 23 जून को वह पंजाब से विधायक चुने गए और तीन जुलाई को कैबिनेट मंत्री बने. अब मंत्री पद की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वह कंपनियों के काम से खुद को दूर कर रहे हैं।

मंत्री अरोड़ा ने इन कंपनियों से दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक पद की जिम्मेदारियां अब उनकी पूर्ण निष्ठा और समर्पण की मांग करती हैं, जिसके कारण वह कंपनी में अपनी पुरानी भूमिका निभाना संभव नहीं पाते हैं।

इस दौरान, संजीव अरोड़ा ने बोर्ड, वरिष्ठ प्रबंधन और कंपनी के सभी हितधारकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें जो सहयोग, समर्थन और व्यावसायिकता मिली, वह अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान नेतृत्व में कंपनी जिम्मेदारीपूर्ण विकास के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी।

उपचुनाव में जीत के बाद मंत्री बने हैं अरोड़ा

जून में हुए उपचुनाव में लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक चुने गए अरोड़ा राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश संवर्धन और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री हैं. 61 वर्षीय अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 मतों के अंतर से हराया था।

अरोड़ा ने अपने पत्र में कहा, ‘मैं कृतज्ञता और सम्मान की गहरी भावना के साथ, कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 168 के प्रावधानों और उसके अंतर्गत बनाए गए लागू नियमों के अनुसार, 3 अगस्त, 2025 से हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड (‘कंपनी’) के प्रबंध निदेशक पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं.’ उन्होंने कहा कि सर्वोपरि जनहित और संवैधानिक ज़िम्मेदारियों के मद्देनज़र, न केवल यह मेरा कर्तव्य है, बल्कि कंपनी में प्रबंध निदेशक का पद संभालना मेरे लिए बिल्कुल भी अस्वीकार्य है। दूसरी ओर, बीजेपी के नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि एक दोषी विवेक जवाबदेही के दस्तक देने से पहले ही हार मान लेता है. उन्होंने मंत्री की आलोचना की।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सच्चे समाजवादी, धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक व साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रबल समर्थक थे चौधरी बलबीर : डा. अजय बग्गा

10 मई को उनकी पुण्य तिथि पर डा. अजय बग्गा ने भेंट की श्रद्धांजलि होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : होशियारपुर वासियों के दिलों में अमर शहीद चौधरी बलवीर सिंह के प्रति अपार सम्मान और भावनाएं...
article-image
पंजाब

कुंवर प्रताप सिंह बाजवा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

गुरदासपुर । आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब यूथ विंग के अध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह बाजवा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश...
article-image
पंजाब , समाचार

101 फुट ऊंचे दो राष्ट्रीय ध्वज, होशियारपुर शहर में लगाए जाएंगे : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने शहीद भगत सिंह चौक में राष्ट्रीय ध्वज लगाने से पहले किया भूमि पूजन होशियारपुर, 26 जुलाई : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर की शोभा बढ़ाने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ली बैठक, संगठन को किया चुस्त : हिमाचल में जीतेगे चार की चार लोक सभा सीटें : बिंदल

जेसी शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता , नड्डा ने पहनाया पटका एएम नाथ। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!