मंत्री राजेश धर्मानी ने गाहर स्कूल में 4 कमरों के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास

by

एएम नाथ। बिलासपुर ; प्रदेश सरकार में टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा, मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को गाहर पंचायत के अंतर्गत हाई स्कूल गाहर में लगभग 43 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 4 कमरों के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही स्कूल के लिए एक अच्छा भवन का निर्माण किया जाएगा और इसका लाभ स्थानीय बच्चों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में हिमाचल सरकार ने शैक्षणिक संस्थाओं का बहुत अधिक विस्तार किया है। पूरे प्रदेश में स्कूलों की संख्या लगभग दुगनी हो गई है।लेकिन इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले जहां आवाजाही अभी के लिए सड़कों और वाहनों की कमी थी। वहीं आज पूरे प्रदेश में सडके बन चुकी हैं और वाहनों की संख्या भी बहुत अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है उन स्कूलों को नजदीक के स्कूलों के साथ मिलाया जाएगा ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में लगातार गिरावट देखने को मिली हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए विभिन्न राज्यों का सर्वे किया गया था जिसमें हिमाचल प्रदेश का नंबर 28 राज्यों में 21 नंबर पर है। कहा कि जो हिमाचल प्रदेश कभी शिक्षा के क्षेत्र में पहले नंबर के लिए संघर्ष करता था आज गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने में 21वे नंबर पर पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी नेताओं चाहे वह पक्ष के हो या विपक्ष के हो सबको मिलकर आपसी सहमति बनानी होगी। अब अधिक स्कूल नहीं खोले जाए और ना ही स्कूल खोलने की मांग की जाए। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि सबको सच्चाई स्वीकार करना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी में भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 18 नवम्बर – निदेशालय स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी, शिमला द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के विभिन्न पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन दर्शन सिंह को मरणोपरांत शरीर दान के फॉर्म भरने पर रोटरी आई बैंक द्वारा सम्मानित

गढ़शंकर :   कैप्टन दर्शन सिंह निवासी गांव चक्क राजू सिंह ने मरणोपरांत अपने शरीर दान की वसीयत तैयार कर  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को सौंप दी । जिसके चलते गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तीन तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदार पदोन्नत

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदारों के तबादले और 12 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति कर उन्हें नए स्थानों पर तैनाती देने के आदेश जारी किए हैं। सार्थक शर्मा को रोहड़ू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम...
Translate »
error: Content is protected !!